हालांकि, इस बीमारी ने अब तक लगभग पूरी दुनीया को अपनी चपेट में ले लिया है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लगभग 80 फीसदी देश इस संक्रमण की दहशत में लॉकडाउन किये जा चुके हैं। हालांकि, कई लोग कोरोना और कोविड-19 को एक ही मान रहे हैं। आपको बता दें कि, ये दोनों ही वायरस में खास अंतर है। कोरोना नाम का वायरस कोई एक वायरस नहीं, बल्कि कई वायरसों का समूह है, जो व्यक्ति में श्वास संबंधी बीमारियों के फैलने का कारण बना हुआ है। इस वायरस में सर्दी-जुकाम से लेकर व्यक्ति के फेफड़ों के गंभीर रोग तक शामिल हैं। जबकि कोविड-19 उस समूह का एक हिस्सा मात्र है।