12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरीर में इस SIDE होता है दिल, जानिए और भी कई फैक्ट्स

जानिए कई फैक्ट्स....

2 min read
Google source verification
66004548.jpg

heart

भोपाल। लोगों में अपने शरीर में दिल की लोकेशन को लेकर काफी गलत जानकारी होती है जैसे कि बहुत से लोगों को लगता है कि हमारा दिल बाएं तरफ होता है तो कई लोगों को लगता है कि हमारा दिल दाएं तरफ होता है। लेकिन किसी को भी इसकी सही जानकारी नहीं होती है। अगर आपके दिमाग में भी दिल की जगह को लेकर सवाल उठते हैं तो परेशान ना हों, यहां है इसका जवाब।

शरीर में यहां होता है दिल

लोगों को अकसर लगता है कि शरीर में दिल दाएं या फिर बाएं तरफ होता है लेकिन आप गलत हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हमारे शरीर में दिल बाएं तरफ नहीं होता बल्कि ये दाएं और बाएं फेफड़ों के बीच में होता है और बाई ओर थोड़ा झुका हुआ होता है। आईये जानते हैं दिल से जड़ी कई और बातें...

1. किसी भी व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है जिसके अनुसार एक दिन में करीबन 1 लाख 1 और एक साल में करीबन 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है।

2. छोटे बच्चों का दिल बंद मुट्ठी जितना बड़ा होता है।

3. हर मिनट में हमारा दिल करीबन 5 लीटर खून पंप करता है।

4. डार्क चॉकलेट दिल की बीमारी होने की संभावना को करीबन एक तिहाई कम कर देता है।

5. दिल का दायां भाग सिर्फ फेफड़ों को खून सप्लाई करता है जबकि बायां भाग बाकी पूरे शरीर को खून सप्लाई करता है।

6. शरीर के करीबन 75 लाख करोड़ सेल दिल से खून प्राप्त करते हैं सिवाए आंखों के कार्नियां से।

7. बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा करीबन 200 से 400 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

8. दिल की धड़कन की बात करें तो औरतों में दिल की धड़कन पुरुषों की दिल की धड़कन के मुकाबले 8 धड़कन प्रति मिनट ज्यादा होती है।

9. दिल के वज़न की बात की जाए तो पुरुषों में ये करीबन 300 से 350 ग्राम होता है जबकि महिलाओं में ये करीबन 250 से 300 ग्राम होता है।

10. किसी भी बच्चे का दिल तब काम करना शुरू करता है जब वो अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते का हो जाता है।