
कृष्ण बनाने के नाम पर किया बालक का अपहरण
घटना के २४ घंटे बाद भी पुलिस ने नहीं लगा पाई मासूम का सुराग, खरीद-फरोख्त की आशंका
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में नौ महीने के एक मासूम को कन्हैया बनाने के नाम पर अज्ञात बदमाश घर से अपहरण करे ले गए। बदमाशों ने मासूम के माता-पिता को ये झांसा दिया कि कन्हैया की ड्रेस में इसका फोटो बहुत अच्छा आएगा। आधे घंटे बाद फोटो और बच्चा दोनों लौटाने का वाद कर ले गए थे। रातभर पुलिस बच्चे और बदमाशों को खोजती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।शाहजहानाबाद सीएसपी नागेंद्र पटेरिया के मुताबिक रतलाम के बाजना निवासी राकेश मजदूरी करता है। १५ दिन पहले अपनी पत्नी पारू के और नौ महीने का बच्चा शिवा के साथ भोपाल में मजदूरी करने आया था। यहां पर ये लोग गुफा मंदिर के पास एक खाली पार्क में पन्नी का घर बनाकर रहते थे।
सोमवा रात करीब ११.३० बजे बाइक सवार दो लोग उसके घर आए और राकेश की पत्नी से कहा कि वह जन्माष्टमी के पर्व पर उनके नौ महीने के मासूम को कान्हा बनाना चाहते हैं। बच्चा बहुत भोला-भाला है। इसका फोटो बहुत अच्छा आएगा। आधे घंटे बाद बच्च और फोटो दोनों लौटा देंगे। इस पर इन्हे भरोसा हो गया और इन लोगों ने बदमाशों को बच्चा दे दिया। करीब एक घंटे बाद जब मासूम को लेकर बदमाश नहीं लौटे तो इधर-उधर ढ़ूढऩे लगे।
करीब एक घंटे तक बच्चे को ढ़ूढ़ते रहे लेकिन कहीं पर उनका पता नहीं चल पाया। बाद में इन लोगों ने डायल-१०० को फोनकर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास तलाश किए लेकिन कहीं पर कुछ पता नहीं चल पाया। कपड़े बदले, कंघा किया और अनजान को सौंप दिया अपना बेटाबदमाश जब शिवा को कन्हैया बनाने के लिए ले जाने आए उस दौरान वो अपनी मां की गोद में खेल रहा था। बच्चा देने से पहले मां ने उसके कपड़े बदले, मुंह धोया और माथे पर टिका लगाया कि बच्चे पर किसी की नजर न लगे।
इसके बाद बदमाशों के हाथ सौंप दिया। घटना के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाला है। शिवा इनका इकलौता बेटा था। मां पारू ने बताया कि हम लोग उन्हे जानते भी नहीं थे। हमे लगा कि जन्माष्टमी का त्योहार है। वहीं कार्यक्रम में ले जा रहे होंगे। अपनी गलती से बच्चे को खो दिया। जब तक पिता बाहर आए हो चुके थे फरारजब पारू ने बच्चे को बदमाशों को दे दिया। इस पर पिता ने कहा कि मैं भी आप लोगों के साथ चलता हूं। उन्होंने कहा कि ठीक है आप चलिए। पिता अंदर कपडे़ बदल रहे थे। इस दौरान ये लोग गाड़ी स्टार्ट कर वहां से भाग गए। पिता राकेश ने बताया कि मैंने सोचा कि कार्यक्रम में जलदी होगी इसलिए ये लोग चले गए होंगे।
बाद में जब बच्चा नहीं लौटा तो घबराहट होने लगी।सीसीटीवी फुटेज से भी नहीं मिला सुरागमासूम का अपहरण करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
रात की घटना होने के कारण सीसीटीवी फूटेेज में बदमाश कैद नहीं हो पाए है। पुलिस की टीम कंट्रोल रूम में स्थित सर्विलियांस के दफ्तर में जाकर फुटेज को बारिकी से चेक किया लेकिन कहीं पर कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस अफसरों को उम्मीद है कि बदमाशों को पकड़ा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published on:
05 Sept 2018 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
