4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाड़ली बहना के लिए आधार, समग्र जरूरी, सीएम ने बताया फार्म भरने का तरीका और जरूरी बातें

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कर दी है, उन्होंने खुद एक बहन का फार्म भरकर इस योजना की शुरुआत करते हुए ये भी बताया कि लाड़ली बहना योजना का फार्म कैसे भरना है।

2 min read
Google source verification
लाड़ली बहना के लिए आधार, समग्र जरूरी, सीएम ने बताया फार्म भरने का तरीका और जरूरी बातें

लाड़ली बहना के लिए आधार, समग्र जरूरी, सीएम ने बताया फार्म भरने का तरीका और जरूरी बातें

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कर दी है, उन्होंने खुद एक बहन का फार्म भरकर इस योजना की शुरुआत करते हुए ये भी बताया कि लाड़ली बहना योजना का फार्म कैसे भरना है। ताकि लाड़ली बहना योजना का फार्म भरने में किसी भी बहन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

सीएम ने जंबूरी मैदान में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करते हुए एक बहन का फार्म स्वयं भरा, जिसके तहत उन्होंने बताया कि फार्म भरने में सिर्फ समग्र आईडी और आधार कार्ड नंबर की जरूरत है, इसी के साथ उन्होंने खुद फार्म भरते हुए सबसे पहले समग्र आईडी नंबर पूछा और खुद फार्म भरा, इसके बाद उन्होंने आधार नंबर लिखा, फिर उनका नाम लिखा, पति का नाम, जन्म तिथि, पता लिखा, जिला, मोबाइल नंबर, पिन कोड, जाति वर्ग आदि सब फार्म में भरना जरूरी बताया, इसी के साथ उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं की आय 250000 रुपए सेकम होना चाहिए, परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए, परिवार का मतलब पति, पत्नी और बच्चे हैं, परिवार का कोई व्यक्ति शासकीय या संविदा नौकरी में तो नहीं है, आपके नाम पर चार पहिया गाड़ी तो नहीं, 5 एकड़ जमीन तो नहीं, भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा किसी योजना के तहत राशि तो नहीं मिल रही, आपके परिवार में से कोई जनप्रतिनिधि तो नहीं, बस इतनी चीजे फार्म में भरना जरूरी है, इसके बाद केवल हस्ताक्षर होकर फार्म भर जाएगा।

लाड़ली बहना के लिए आधार, समग्र जरूरी, सीएम ने बताया फार्म भरने का तरीका

सीएम ने बताई लाड़ली बहना की खास बातें।
-आधार और समग्र आईडी जरूरी।
-कहीं भटकने की जरूरत नहीं।
-हर गांव और वार्ड में लगेंगे शिविर।
-किसी दलाल या किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं।
-नि:शुल्क भराएंगे फार्म।
-कोई पैसा लेता है तो 181 पर शिकायत करें, मैं हथकड़ी लगवा दूंगा।
-२५ मार्च से भरे जाएंगे फार्म।
-हर दिन 30 फार्म भरे जाएंगे।
-भाजपा के कार्यकर्ता फार्म भरेंगे, सभी बहनों का सहयोग करेंगे।
-आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
-योजना के लिए 2,50,000 रुपए से कम सालाना आय होना चाहिए।
-25 मार्च से 30 अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे।
-जरूरत पडऩे पर फिर तारीख बढ़ा दूंगा। कोई बाकी नहीं रहेगी।
-किसी प्रकार के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।
-अगर बैंक खाता नहीं है या कोई प्रमाण पत्र नहीं है तो जरूरी नहीं है, खुद सरकार करवाकर देगी।
-मई में जांच करेंगे, सूची बनाएंगे, फिर 10 जून को पहली किश्त बैंक खाते में आ जाएगी।
-सीएम ने बहनों से अपील की कोई परेशान नहीं हो, यहां वहां नहीं भटके।
-मां-बहन-बेटी के साथ किसी ने दुराचर किया तो सीधे फांसी पर लटकाया जाएगा।