9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडली बहना के लिए खुशखबरी, बढ़ने वाली है किस्त की रकम, जानें सरकार की तैयारी

Ladli Behna Yojana : प्रदेश सरकार योजना का बजट बढ़ाएगी। करीब 20 हजार करोड़ का प्रावधान करने की तैयारी है। नए वित्तीय वर्ष में महिलाओं को कई मद में राशि दी जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Ladli Behna Yojana

लाडली बहना के लिए खुशखबरी (Photo Source- Patrika)

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की 01.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि, नए वित्तीय वर्ष में सरकार लाडली बहना योजना का बजट बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद महिलाओं को कई मद में राशि मिलेगी। महिलाओं से जुड़े खर्च को जेंडर बजट के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी है। प्रदेश के बजट में आधी आबादी यानी महिलाओं को प्राथमिकता है। लाडली बहना के लिए करीब 20 हजार करोड़ का प्रावधान करने की तैयारी है।

बता दें कि, साल 2025-26 में 18,669 करोड़ का प्रावधान रखा गया था। लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान है। लखपति दीदी को स्थाई रोजगार से जोड़ने की पहल होगी। करीब 50 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी सशक्तिकरण मिशन को गति दी जाएगी। उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन पर जोर, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

छोटे-छोटे ऋण पर सरकार बनेगी गारंटर

इसी क साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें गौपालन से भी जोड़ा जाएगा। गरीबों को स्वनिधि योजना के जरिए छोटे-छोटे ऋण सरकार अपनी गारंटी पर उपलब्ध कराएगी। इस योजना पर विशेष जोर दिया जाएगा। पीएम मोदी के ज्ञान यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और गरीब पर विशेष फोकस रहेगा।