14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Savan 2017- जानिए क्यों इस मौसम में पहनते हैं लहरिया

लहरिया राजस्थान की लोक कला से प्रेरित है। इस प्रिंट की शुरुआत 19 वीं शताब्दी में हुई थी। राजस्थान, खासकर मेवाड़ से जुड़े स्थानों की संस्कृति में आज भी इसका इतना ही जोर है। 

2 min read
Google source verification

image

Pankaj Shrivastav

Jul 20, 2017

lahariya

lahariya

भोपाल। सावन सजने-सवंरने का मौसम है। हरे कांच की चूडिय़ां, मेंहदी से रंगे हाथ और उस पर लहरिया दुपट्टा खूब फबकता है। इस मौसम में खासतौर पर महिलाएं हर पूजा पाठ आदि में लहरिया साड़ी, सूट या लहंगे पहनती हैं। लेकिन लहरिया पहनने के रिवाज के पीछे कई कहानियां हैं.. इन्हीं में से कुछ तथ्य आज हम लेकर आए हैं।

lahariya
राजस्थान की है यह परंपरा
लहरिया राजस्थान की लोक कला से प्रेरित है। इस प्रिंट की शुरुआत 19 वीं शताब्दी में हुई थी, जो कि राजस्थान की लोक कला से प्रेरित है। इसे खासतौर पर मेवाड़ में तैयार किया और पहना जाता है लेकिन अब पूरे देश में लहरिया की डिमांड है। यह प्रिंट पहले केवल मेवाड़ राजघराने की महिलाओं के लिए तैयार किया जाता था। नीले रंग का लहरिया आज भी मेवाड़ राजपरिवार की निशानी है।

lahariya

इसलिए है लहरिया
पानी की लहरों की बनावट इस प्रिंट में साफ नजर आती है। ऊपर-नीचे उठती हुई आड़ी-तिरछी लकीरों की छाप एक नया भाव व्यक्त करती हैं। लहर शब्द से बना इस प्रिंट को मारवाड़ी और राजपूत जाती की महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया गया।

lahariya

ऐसे होता है पिं्रट
एक ही कपड़े को बहुत बार डाई कर अलग-अलग रंगों की लाइनें बनाई जाती हैं। इसी के साथ कपड़े को अलग ढंग से बांधा जाता है जिससे तिरछी लाइनें बन सके। इस प्रिंट को बनाने में मेहनत होने के साथ रंगरेज की रचनात्मकता की भी उतनी ही बड़ी भूमिका है।

lahariya

सौभाग्य का है प्रतीक
सावन में लहरिया पहनने के पीछे की मंशा बारिश और पानी के मौसम को उत्सव के रूप में मनाना है। हिंदु समाज में कुछ प्रिंट और रंगों को अच्छे भाग्य का प्रतीक माना गया है। लहरिया भी इनमे से एक है। शिव-गौरी की पूजा में भी इसका बहुत महत्व है, खासकर सुहागनें इसे पहन कर ही सावन में पूजा करती हैं।