
lahsun ke fayde
भोपाल। जीवन की भागदौड़ में लोग रोज खुद के स्वास्थ को अच्छा बनाने के लिए कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं। इसके लिए लोग कई सारे घरेलू नुश्खे भी अपनाते है जिससे की उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी ना हो। पुरुष अपने स्वास्थ को स्वस्थ रखने के लिए जिम भी जाते है लेकिन बहुत कम लोग ही इस बात को जानते है कि स्वस्थ रहने के लिए अगर आप दिन में सिर्फ एक लहसुन की कली खा लें तो आपको और कोई भी उपाय नहीं करना पड़ेगा। लहसुन का प्रयोग आमतौर पर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन लहसुन को भूनकर और कच्चा खाने की भी परम्परा प्राचीन काल से रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, देश के सबसे बड़े लहसुन उत्पादक राज्यों में से एक है। राज्य के मालवा क्षेत्र में सबसे अधिक लहसुन उत्पादन होता है। इसके फायदे भी चौंकाने वाले हैं। जानिए क्यों पुरुषों के लिए लहसुन की कच्ची कलियां वरदान हैं....
इसलिए जरूरी है लहसुन
लहसुन के बहुत सारे प्रभावी लाभ होते हैं। लहसुन में एलिकिन नामक औषधीय तत्व पाया जाता है। एलिकिन में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। लहसुन विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन B1, B6 और C के साथ-साथ मैगनीज़ कैल्शिम, तांबा, सेलेनियम और अन्य जरूरी तत्व पाए जाते हैं लहसुन का गुणों का भरपूर लाभ लेने के लिए इस कच्चा खाने की सलाह दी जाती है। लहसुन पर हुई एक रिसर्च बताती है कि लहसुन में मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
पुरुष रात के समय खाएं भुना हुआ लहसुन
पुरुषों को डॉक्टर रात के समय भुने हुए लहसुन की एक कली खाने की सलाह देते हैं। लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन हार्मोन के स्तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन दूर होता है। वहीं लहसुन में सेलेनियम और भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है। इसलिए पुरुष अपने खाने में लहसुन का इस्तेमाल जरूर करें।
ब्लड प्रेशर के लिए फायदेंमंद
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर हाई रहने का बीमारी होती है उनके लिए लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स भी इसको खाने की सलाह देते है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए ज्यादा रेफर किया जाता है क्योंकि ये बीपी को कम करता है।
पेट को रखता है सही
लहसुन का सेवन पेट को भी सही रखने में मदद करता है। अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है और जल्दी इंफेक्शन हो जाता है तो भुना हुआ लहसुन जरूर खाएं। इसको खाने से पेट की बीमारियां दूर हो जाती है।
Updated on:
23 Sep 2018, 3:56 PM IST
Published on:
23 Sep 2018, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.