
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में जमीन के दाम सोने से भी ज्यादा
एमपी के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में जमीन के दाम सोने से भी ज्यादा महंगे हो गए हैं। इस धार्मिक नगरी में पिछले पांच साल में जमीन के दाम में 15 फीसदी तक का उछाल आया है। 28 एकड़ में बन रहे एकात्मधाम के आसपास जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं। इंधावड़ी बांध के पास भी जमीन बहुत महंगी है।
इसकी वजह ओंकारेश्वर का धार्मिक स्थल के साथ पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से हो रहा विकास है। यहां होटल और अन्य व्यावसायिक परिसरों का निर्माण हो रहा है। स्थिति ये है कि मुख्य मार्ग पर 2018 में जो जमीन 35 लाख प्रति एकड़ थी, वह अब 7 करोड़ रुपए प्रति एकड़ तक पहुंच गई है।
ओंकारेश्वर में दुनिया का सबसे बड़ा पानी पर तैरता सोलर पावर प्लांट लग रहा है। 3500 करोड़ से बन रहा यह बांध खंडवा से करीब 55 किमी दूर इंधावड़ी में है। इस बांध के आसपास के गांवों में पर्यटक स्थल विकसित हो रहे हैं।
ऐसे में जमीनों के भाव आसमान छू रहे हैं। खंडवा के रेवेन्यू रिकार्ड के अनुसार धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर के आसपास न केवल मप्र बल्कि देशभर के प्रापर्टी कारोबारी जमीनों में निवेश कर रहे हैं। हाल में कई जमीनों की रजिस्ट्री बड़े होटल समूहों ने कराई है। कई बड़े धार्मिक ट्रस्टों ने भी जमीनों का सौदा किया है। ओंकारेश्वर मुख्य मार्ग पर 2018 में जो जमीन 35 लाख प्रति एकड़ थी, वह 2023 में 7 करोड़ प्रति एकड़ तक आ गई।
ओंकारेश्वर मंदिर परिक्षेत्र में अतिक्रमण और जमीनों के विवाद बढ़े- जमीन पर कब्जा करने के लिए द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर तेजी से अतिक्रमण बढ़ा है। विशेषकर ओंकारेश्वर मंदिर परिक्षेत्र में अतिक्रमण और जमीनों के विवाद बढ़े हैं।
Published on:
31 Aug 2023 11:47 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
