9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

fashion: मिसमैच्ड इयरिंग्स से पाएं कम्पलीट लुक

इन दिनों गल्र्स के बीच इस तरह की ज्वैलरी का बढ़ा ट्रेंड

2 min read
Google source verification
city girls, women fashion, women trends, patrika, bhopal patrika, women, girls, current fashion, earings, style, summer trends,

भोपाल। राजधानी में समर्स के ड्रेसिंग स्टाइल में बदलाव के साथ ही गल्र्स नए ज्वैलरी ट्रेंड भी अपना रही हैं। इसी कारण अब ज्वैलरी में मिसमैच इयरिंग्स काफी देखने में आ रहे हैं। यह कैजुअल लुक के लिए खासतौर पर पसंद किए जा रहे हैं। जो आपको थोड़ा स्टाइलिश लुक देते हैं। इस तरह के मिस मैच ज्वैलरी के ईयरिंग दिखने में एक जैसे होते हैं, पर उनके डिजाइन में हल्के चेजेंज होते हैं। इनकी खासियत यह भी होती है कि इनमें से अगर कभी एक गुम हो जाए तो उसे अन्य उसकी तरह के इयरिंग से मैच करके भी कैरी किया जा सकता है। यह शरीर पर कम से कम ज्वलैरी होने पर भी कम्पलीटनेस की फील देता है। इसलिए सिटी गल्र्स में आजकल इन इयरिंग्स का ट्रेंड थोड़ा बढ़ सा गया है। जिससे वे कम ज्वलैरी में भी कम्पलीटनेस फील करती हैं।

मेटल और पल्र्स का कॉम्बो
मिस मैच ज्वैलरी में कई तरह के पैटर्न मार्केट में अवेलेबल हैं। एक्सपर्ट अनुशा सिंह बताती हैं कि इसमें फॉर्मल लुक चाहती हैं और आॅफिस में ज्वलैरी कैरी करना चाहती हैं। तो पल्र्स स्टडेड इयरिंग लिए जा सकते हैं। सिमिट्रिकल और रिवर्स डिजाइन वाले इयरिंग लोगों की खास पसंद बन रहे हैं। इसके अलावा कैजुअल लुक के लिए डिफरेंट आर्टिफेक्ट के डिजाइन वाले इयरिंग ले सकते हैं। दोनो इयरिंग अलग-अलग मेटल और कलर्स में भी अवेलेबल हैं।

लॉन्ग शोल्डर लेंथ इयरिंग
साथ ही अलग-अलग मौकों के लिए ओवरसाइज इयरिंग, लॉन्ग शोल्डर लेंथ इयरिंग, फ्रिंज इयरिंग भी गल्र्स और महिलाओं की पसंद बन रहे हैं। ये पार्टीज और अन्य मौकों पर कैरी किए जा रहे हैं। जिससे यह आपको बहुत ही यूनिक लुक देते है। खास बात यह है कि इनमें भी डिजाइन्स की बड़ी वेराइटी बाजार में उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे आप अपनी पसंद और स्टाइल के हिसाब से कुछ नया ट्राए कर सकती हैं।