2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ARSHI KHAN: सलमान खान के घर सीधे जा पहुंची अर्शी खान, जानिये फिर क्या हुआ उनके साथ

मुम्बई में अर्शी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें शर्मसार होकर एक घर से बाहर आना पड़ा। जानिये ऐसा क्या हुआ था उनके साथ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Jan 2018, 10:48 PM IST

Arshi Khan

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मूल की मॉडल अर्शी खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हमेशा विवादों में बने रहने वाली यह मॉडल बिग बॉस के दौरान भी काफी चर्चाओं में रहीं थीं। वहीं इस दौरान उनके कई फोटो भी सामने आए थे। लेकिन यहां हम बिग बास से अलग दूसरे ही मामले में अर्शी की बात कर रहे हैं।

जब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें शर्मसार होकर बाहर आना पड़ा। दरअसल, अर्शी बिना अपाइंटमेंट लिए सीधे सलमान खान (SALMAN KHAN) से मिलने उनके घर जा पहुंची।

सुरक्षाकर्मियों ने उन्हे दरवाजे पर ही रोक लिया। अर्शी ने काफी मिन्नतें कीं परंतु गार्ड ने उन्हे अंदर जाने नहीं दिया। यहां तक कि अर्शी को सलमान से पिता से मिलने की इजाजत भी नहीं मिली। अपनी अपने साथ फूलों का गुलदस्ता लेकर गईं थी। गार्ड ने उन्हे दरवाजे से ही लौटा दिया।

अर्शी गईं तो थी सलमान से मिलने लेकिन वो उनसे मिले बिना ही वापस लौट आई। दरअसल अर्शी बिना अपॉइंटमेंट लिए ही सलमान से मिलने के लिए पहुंच गई थी। जिसकी वजह से सलमान के घर के बाहर खड़े गॉर्ड्स ने उन्हें अपार्टमेंट में घुसने ही नहीं दिया।

अर्शी का कहना था कि उनके मैनेजर ने सलमान खान से मिलने की अपॉइंटमेंट ली थी। अर्शी ने कहा कि वैसे मेरे मैनेजर ने अपोइंटमेंट लेने की कोशिश की थी, लेकिन नहीं मिल पाया। तो मैंने सोचा क्यों न उनसे जाकर ही मिल लिया जाए।

अर्शी ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि हम बस, उन्हें ये फूलों का बुके देकर निकल जाएंगे, लेकिन उधर से वो न कॉल्स कर रहे हैं, न कोई रिसपॉन्स दे रहे हैं।' अर्शी ने आगे बताया कि 'हमने गॉर्ड्स से कहा कि अगर सलीम अंकल हैं, तो बता दो हम उन्हें ये फूल दे देंगे। सलमान के गार्ड पर अर्शी की इन बातों का कोई असर नहीं हुआ और उन्हें सलमान से बिना मिले ही वापस जाना पड़ा।