
,,
भोपाल। चुनाव 2023 से पहले प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। ऐसे में मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में में भी आए दिन फेरबदल किया जा रहा है। ऐसे में आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले के बीच एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। इस बार शासन की ओर से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में चार पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें इधर से उधर किया गया है।
मप्र गृह विभाग की ओर से जो तबादला आदेश जारी किया गया है, उस आदेश में एसडीओपी सोंसर, छिंदवाड़ा सुरेश पाल सिंह को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में डीएसपी पदस्थ किया है, वहीं डीएसपी ट्रैफिक छिंदवाड़ा सुदेश कुमार सिंह को डीएसपी पीटीएस इंदौर इसके अतिरिक्त डीएसपी पीटीएस इंदौर रामेश्वर प्रसाद चौबे को डीएसपी ट्रैफिक छिंदवाड़ा जबकि कार्यवाहक डीएसपी महिला सुरक्षा खरगौन धर्मवीर सिंह नागर को कार्यवाहक एसडीओपी सोंसर छिंदवाड़ा पदस्थ किया है।
पहले भी हुए थे ट्रांसफर:
ज्ञात हो इससे पहले साल 2023 की फरवरी में मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई थी। वहीं इसके साथ ही सहायक लोक जिला अभियोजन अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट भी जारी की गई। जिसके तहत...
: गोपाल खाण्डेल का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर किया गया।
: सुरेंद्र जैन का स्थानांतरण एडिशनल एसपी सतना से एसपी पीटीएस रीवा किया गया।
: प्रशांत चौबे का स्थानांतरण एडिशनल पुलिस कमिश्नर जोन-4 इंदौर से एसपी पीटीएस उज्जैन किया गया।
: प्रतिभा पटेल का स्थानांतरण एडिशनल एसपी रेल जबलपुर से एसपी पीटीएस उमरिया किया गया।
वहीं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों में-
: संजय सुनहरे का स्थानांतरण डीपीओ ऑफिस देवास से डीपीओ ऑफिस उज्जैन किया गया।
: नरेश चरावंडे का स्थानांतरण तहसील लहार जिला भिंड से तहसील कन्नौज जिला देवास किया गया।
: सुचित्रा वर्मा का स्थानांतरण डीपीओ ऑफिस भोपाल से मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल किया गया।
इसके अलावा फरवरी 2023 में ही सात IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद, भोपाल अभिनय विश्वकर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंदौर पदस्थ किया गया था। जबकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल बनाया गया था।
गृह विभाग ने अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए थे। सागर पीटीएस पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र चौहान को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा वैष्णव शर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी प्रियंका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर, नगर पुलिस अधीक्षक मुरार ग्वालियर ऋषिकेश मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर और नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर उज्जैन विनोद कुमार मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन पदस्थ किया गया था।
Published on:
11 Mar 2023 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
