
भोपाल। सहकारिता, सामान्य प्रशासन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह मंगलवार को विपणन सहकारी संस्थाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और व्यवसाय उन्नयन की राज्य-स्तरीय कार्यशाला में किसान समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री सचिन यादव ने कहा कि पिछले 15 साल में सहकारिता के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है बिना सहकारिता के किसानों की उन्नति होना मुश्किल है। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती कृषि लागत मूल्य को कम करना है।
मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि गांव से लोग इसलिए पलायन कर रहे हैं उन्हें कृषि उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है।साथ ही मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि बैंकों और सहकारी समितियों में कर्मचारियों का चयन राजनीतिक आधार पर किया गया है। कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना और प्रशिक्षण देना बहुत जरूरी है। मिट्टी परीक्षण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है मशीनें आ गई लाइव बन गया लेकिन मिट्टी परीक्षण नहीं किया गया मिट्टी परीक्षण का काम मार्केटिंग सोसायटीओं को दिया जाना चाहिए।