17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायकों ने रेल में मांगा आरक्षण कोटा, दिल्ली में रेल मंत्री से की मुलाकात

- रेवांचल की तरह उत्तर और दक्षिण भारत की ट्रेनों में भी मांगा आरक्षण कोटा

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal

bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधायकों को रेवांचल की तरह उत्तर और दक्षिण की ओर जाने वाली ट्रेन में आरक्षण कोटा चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची विधानसभा सदस्य सुविधा समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री पियूष गोयल से मुलाकात कर यह मांग रखी। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी समिति ने सौजन्य भेंट की।

रेलमंत्री से मुलाकात के दौरान समिति सदस्यों ने कहा कि अन्य टे्रन में अध्क्षयीय कोटा उपलब्ध होने से उनकी यात्रा सहज हो जाएगी। कोटा न होने के कारण उन्हें कई बार रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण असुविधा होती है। यात्रा भी रद्द करना पड़ती है। उन्होंने रेल कूपन के स्थान पर रेलवे कार्ड के आधार पर यात्रा दिए जाने की मांग भी उठाई। रेलवे कार्ड उपलब्ध होने के कारण उन्हें बार-बार कूपन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

समिति सदस्यों ने पूर्व विधायकों को परिचय पत्र के आधार पर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने एवं 60 साल से अधिक के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों को वरिष्ठ नागरिकों के समान रियायत दिलाने की मांग भी रेल मंत्री से की। इस संबंध में विधानसभा समिति ने रेल मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। रेल मंत्री ने उनके मांग पत्र पर विचार करने आश्वासन दिया।

रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह, समिति के सदस्यों में देवेंद्र वर्मा, योगेंद्र सिंह बाबा, पुरुषोत्तम तंतुवाय, विजय चौरे, सुनील सराफ, नीरज विनोद दीक्षित सहित विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह उपस्थित रहे।