भोपाल। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ये दिन हर लड़की के लिए बहुत खास होता है। इस दिन के लिए लड़कियां अपने ब्राइडल लहंगे को लेकर बहुत कॉन्शियस होती है क्योंकि हर लड़की चाहती है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखें। वहूं दूसरी ओर जिन ब्राइड का स्किन टोन डार्क होता है उनके लिए लहंगे का कलर कॉबिनेशन चूस करना सबसे मुश्किल काम होता है। ऐसे में आप सांवले रंग के साथ न्यू डिजाइनर लंहगे से कलर कॉबिनेशन आइडियस ले सकती है। ये नए डिजानर लंहगे डस्की और डार्क स्किन होने पर भी आपको खूबसूरत और डिफरेंट लुक देंगे। डस्की या डार्क स्किन के लिए इंडिगो, कोबाल्ट ब्लू और इंक ब्लू कलर के ब्राइडल लंहगें कैरी कर सकती सकती हैं। इस शादी के सीज़न में यदि आप भी अपने लिए डिजाइनर लहंगा तलाश रही है तो हम आपको लहंगे के कुछ बेस्ट एंड टॉप डिजाइन बता रहे है जो इस समय बहुत अधिक ट्रेंड में है...