
पौने दो इंच अधिक बारिश
भोपाल. मानसून सीजन का पहला महीना शुक्रवार को समाप्त हो गया और शनिवार 1 जुलाई से दूसरे महीने की शुरुआत हो गई। इसके कारण जून में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। अब शहरवासियों को जुलाई में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों और विशेषज्ञों का भी कहना है कि जुलाई में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
पांच दिन की देरी से पहुंचा था मानसून
राजधानी में इस बार मानसून की दस्तक पांच दिन की देरी से हुई थी। आमतौर पर शहर में मानसून के आगमन की तारीख 20 जून है, लेकिन इस बार मानसून का आगमन 25 जून को हुआ है। लेकिन पिछले दस सालों में दूसरी बार मानसून की जोरदार दस्तक हुई है और 25 जून को झमाझम बारिश हुइ थी। इस दौरान शहर में 3 इंच से अधिक बारिश हुई थी।
Published on:
01 Jul 2023 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
