25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आदेशों-सर्कुलरों के लिए वॉट्स एप से मिलेगी मुक्ति

MP police WhatsApp news- एमपी पुलिस का नया सिस्टम , कर्मचारियों का पूरा डाटा अब यहीं रखा जाएगा
less than 1 minute read
Google source verification
MP Police WhatsApp

WhatsApp- Demo Pic

MP Police WhatsApp News- एमपी के एक लाख से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उन्हें वॉट्स एप से मुक्ति मिलनेवाली है। प्रदेश के पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को जल्द ही यह सहूलियत मिलेगी। विभाग ने दस्तावेजों-आदेशों-सर्कुलरों के लिए नया सिस्टम विकसित किया है। वॉट्स एप या किसी अन्य एप पर भरोसा करने की बजाए पुलिस विभाग अपने अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए आंतरिक क्लाउड सिस्टम बना रहा है। एमपी पुलिस का नया सिस्टम गूगल ड्राइव की तरह काम करेगा। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों का पूरा डाटा अब यहीं रखा जाएगा। खास बात यह है कि क्लाउड सिस्टम का काम जल्द पूरा होनेवाला है।

मप्र पुलिस नई शुरुआत कर रही है। विभागीय अमले का कोई भी दस्तावेज अब वॉट्स एप पर नहीं रहेगा। एमपी पुलिस पोलारिस नामक आंतरिक क्लाउड सिस्टम विकसित कर रही है जोकि गूगल ड्राइव के समान काम करेगा। पुलिस अधिकारियों का दावा ​है कि उनका क्लाउड गूगल से भी तेज होगा।

सभी पुलिस थानों, एसपी कार्यालयों को इससे जोड़ा जाएगा

पुलिस के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों का पूरा डाटा अब पोलारिस पर ही रखा जाएगा। फाइलों के स्थान पर सभी रिकार्ड्स क्लाउड स्टोरेज से ही एक्सेस किए जाएंगे। इतना ही नहीं, पुलिस विभाग के सभी दस्तावेज, आदेश, सर्कुलर भी यहीं रखे जाएंगे। प्रदेश के सभी पुलिस थानों, एसपी कार्यालयों को इससे जोड़ा जाएगा।