मध्य क्षेत्र का सियासी सबक
मध्य प्रांत के दस जिलों में भाजपा को निकाय चुनावों में छप्पर फाड़ सफलता मिली है। राजधानी भोपाल में भाजपा की मालती राय बड़े अंतर से महापौर बनने में कामयाब रहीं। सीएम शिवराज सिंह चौहान की खुद की बुदनी सीट भी इसी इलाके में आती है। बुदनी विस की तीनों नगर परिषद बुदनी, नसरुल्लागंज और रेहटी में भाजपा को भारी जीत मिली।
सीएम की पहल पर शाहगंज नगर परिषद के सभी 15 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इलाके में पूरा चुनाव ही मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द लड़ा गया। सीएम ने भी इसे गंभीरता से लिया। प्रदेश के बाकी हिस्सों में नगर निगम वाले इलाकों में रोड शो या सभा में गए। यहां उन्होंने परिषद में भी खुद जाकर प्रचार किया। बागियोंको समझाया।
इसी तरह उनके प्रभाव वाले विदिशा जिले के 6 निकायों में से 5 पर भाजपा का कब्जा हो गया। कांग्रेस अपनी परंपरागत नगर परिषद कुरवाई ही बरकार रख पाई। रायसेन में 11 निकायों में आठ पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। रायसेन में मंत्री प्रभुराम चौधरी और गौरीशंकर शेजवार के बीच मनमुटाव का खमियाजा परिणामों भी भी दिखा। सांची विधानसभा की सिर्फ एक ही सीट पर भाजपा को जीत मिली। रायसेन जिला मुख्यालय में भाजपा को 18 में से 7 और कांग्रेस के 8 पार्षद जीते हैं। यहां बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय के भरोसे रहना होगा।
यही हाल गैरतगंज में है, 15 में से 9 निर्दलीय हैं। रायसेन में खुद प्रभुराम चौधरी के निवास वाले वार्ड से भाजपा प्रत्याशी हार गया। मध्य प्रांत में बड़ा उलटफेर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के गढ़ में हुआ। उनके प्रभाव वाले राजगढ़ और गुना जिले में कांग्रेस का सफाया हो गया। राजगढ़ और गुना जिले में सिर्फ एक-एक जगह कांग्रेस जीती है। गुना जिले में निर्दलियों का बोलबाला है। अशोकनगर जिले में चंदेरी छोड़ कांग्रेस को सफलता नहीं मिली। नर्मदापुरम संभाग में कांग्रेस लगभग खाली हाथ रही। बैतूल जिले का घोड़ाडोंगरी संभाग का अकेला निकाय है, जहां कांग्रेस बची है। भाजपा ने हरदा जिले का खिरकिया कांग्रेस से छीन लिया। शाहपुर में निर्दलियों के बहुमत ने पार्टियों का खेल बिगाड़ दिया।
Must Read-
– मालवा का सबक: सियासत की अफीम पर चोट, रोजगार की आस में वोट– निमाड़ का वोटर: बरकरार रहा भाजपा का गढ़, ओवैसी की पार्टी से भाजपा की राह आसान
– बुंदेलखंड का वोटर: भगवामय बुंदेलखंड के चुनाव मैदान में नजर ही नहीं आई कांग्रेस
– महाकौशल के वोटर का निर्णय: भाजपा के 3 नगर निगमों में नुकसान की भरपाई पालिका-परिषदों से की
– विंध्य के वोटरों ने चुनाव परिणामों से दिखाई भविष्य की सियासी तस्वीर
– ग्वालियर-चंबल की जनता का निर्णय: नतीजों ने नेतृत्वविहीन कांग्रेस में जान फूंकी, भाजपा के दिग्गज नहीं दिखा पाए असर
सोशल मीडिया : #हरनगरभाजपा नजर आया बेअसर
भाजपा के सोशल मीडिया वॉरियर्स से लेकर दिग्गज नेता तक सोशल मीडिया के जरिए माहौल बनाने में जुटे रहे। जीत चाहे कहीं भी हो हर नेता फौरन सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहा था। सोशल मीडिया टीम हर पोस्ट के साथ ‘हर नगर भाजपा’ हैशटैग चलाती रही। इसके बावजूद भाजपा का ये हैशटैग ट्रेंड में नहीं आ पाया।