बीजेपी के 177 प्रत्याशियों के जवाब में कांग्रेस ने भी 200 नामों पर मोहर लगा ली है। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के कांग्रेस में शामिल होने की सूचना ही प्रेस कांफ्रेस में दी गई। माना जा रहा है कि शाम तक या रविवार तक कांग्रेस अपनी सूची जारी कर देगी।