scriptLok Sabha 2024 Result: ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह और दिग्विजय की सीटों पर टिकी हैं देश की निगाहें, चंद घंटे शेष | Lok Sabha 2024 Result mp lok sabha seat jyotiraditya scindia guna shivraj singh chouhan vidisha, digvijay singh rajgarh | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha 2024 Result: ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह और दिग्विजय की सीटों पर टिकी हैं देश की निगाहें, चंद घंटे शेष

Lok Sabha 2024 Result: गुना, राजगढ़ और विदिशा मध्यप्रदेश की हॉट सीट्स हैं, दिग्गजों के चुनाव लड़ने के कारण पूरे देश की निगाहें इन पर टिकी हुई हैं और बड़ा सवाल ये है कि क्या ये दिग्गज अपनी सीट जीत पाएंगे…

भोपालJun 03, 2024 / 06:45 pm

Shailendra Sharma

digvijay singh shivraj singh jyotiraditya scindia
Lok Sabha 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है। एग्जिट पोल के आंकड़े पहले ही आ चुके हैं और अब एग्जेक्ट आंकड़े आने की घड़ी नजदीक आ गई है। जैसे जैसे काउंटिंग का वक्त नजदीक आ रही है प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं और जीत-हार का डर सता रहा है। ऐसे में हम आपको मध्यप्रदेश की उन हॉट सीट के बारे में बता रहे हैं जिन पर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh), ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की किस्मत दांव पर लगी हुई है।

दांव पर दिग्गजों की साख


Guna Lok Sabha Seat: मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। गुना में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेन्द्र सिंह से है। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में सिंधिया को गुना लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के केपी यादव से हार का सामना करना पड़ा था। गुना सीट पर इस बार चुनाव में 72.43 फीसदी मतदान हुआ है । साल 2019 में गुना सीट पर 70.34 फीसदी वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें

Guna Lok sabha Seat Result: महाराजा सिंधिया को कितनी बड़ी चुनौती, क्या जीत पाएंगे अपना ही गढ़ ?


Rajgarh Lok Sabha Seat: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होने से सुर्खियों में हैं। दिग्विजय सिंह का ये आखिरी चुनाव है जिसका ऐलान वो खुद चुनाव प्रचार के दौरान कर चुके हैं। राजगढ़ सीट पर माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है । क्या दिग्विजय सिंह अपना आखिरी चुनाव अपने गढ़ राजगढ़ से जीत पाएंगे इस सवाल का जवाब कुछ ही घंटों में मिलने वाले हैं। राजगढ़ में दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद रोडमल नागर से है। सीट पर इस बार 76.04 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि साल 2019 के चुनावों में 74.42 फीसदी मतदान हुआ था।
यह भी पढ़ें

Rajgarh Lok sabha seat: क्या दिग्विजय को हराकर हैट्रिक लगा पाएंगे भाजपा के रोडमल नागर



Vidisha Lok Sabha Seat: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया उसके बाद शिवराज सिंह चौहान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं हुईं। बाद में शिवराज सिंह चौहान को भाजपा का गढ़ कही जाने वाली विदिशा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया। चुनाव प्रचार के दौरान ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने संकेत भी दिया कि शिवराज सिंह चौहान को अब दिल्ली ले जाना है। जिससे शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं हैं। ऐसे में विदिशा लोकसभा सीट पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। विदिशा में शिवराज का मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से है। यहां इस बार 74.48 फीसदी मतदान हुआ है जबकि साल 209 में यहां 71.83 फीसदी वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें

Vidisha Lok Sabha Seat: क्या विदिशा में चलेगा मामा शिवराज का जादू, भाजपा का दावा रिकार्ड मतों से होगी जीत


Hindi News/ Bhopal / Lok Sabha 2024 Result: ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह और दिग्विजय की सीटों पर टिकी हैं देश की निगाहें, चंद घंटे शेष

ट्रेंडिंग वीडियो