9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

vidisha Lok sabha result: एमपी की हॉट सीट पर चला मामा का जादू, रिकार्ड वोटों से जीत लिया विदिशा

Vidisha Lok Sabha seat result- देश की हॉट सीटों में शामिल विदिशा सीट इसलिए चर्चित है क्योंकि यहां से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भी चुनाव लड़ चुके हैं...। और शिवराज सिंह चौहान यहां से पहले भी सांसद रह चुके हैं...। एक बार फिर शिवराज चुनाव जीत गए हैं...।

3 min read
Google source verification
MP Lok Sabha Election Result 2024 Winners

vidisha Lok sabha election 2024 result- मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शामिल विदिशा संसदीय सीट पर 7 मई को वोटिंग हुई थी। यहां पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के उम्मीदवार थे और कांग्रेस की ओर से प्रताप भानु शर्मा मैदान में थे। तीसरे चरण में हुए इस सीट पर 74.48 प्रतिशत वोट डाले गए थे। इनमें 77.93 पुरुष और 70.78 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले थे। विदिशा के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है।

शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) इसी सीट से पहले भी सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को कुल 1116460 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा को हरा दिया। प्रताप भानु शर्मा को 295052 वोट मिले। इसी सीट पर 13 प्रत्याशी मैदान में रहे। खास बात यह भी रही कि 9280 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

क्यों हॉट है विदिशा संसदीय सीट

विदिशा लोकसभा को एमपी की सबसे प्रतिष्ठित सीटों में इसलिए माना जाता है, क्योंकि इसी सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव लड़ चुके हैं। इसी सीट से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी चुनाव लड़ चुकी हैं। इन सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान भी यहां से लंबे समय तक सांसद रह चुके हैं।

इसलिए चर्चित है विदिशा

विदिशा देश में इसलिए भी चर्चित है क्योंकि यहां पर शांति का नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी यहीं के हैं। यह शहर बेतवा नदी के किनारे हैं और सुंदर घाट के लिए प्रसिद्ध है। राम भगवान के वनवास काल के दौरान भी उनके चरणतीर्थ यहां मौजूद हैं। वहीं उदयगिरी की गुफाएं भी विश्व प्रसिद्ध है। यहीं से लगा सांची स्तूप भी प्रमुख दार्शनिय स्थल है। दुनिया के बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था का केंद्र भी है। विदिशा लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें भोजपुर, सांची, सिलवानी, विदिशा, बासौदा, बुदनी, इछावर और खातेगांव शामिल हैं।

Rajgarh Lok sabha seat: क्या दिग्विजय को हराकर हैट्रिक लगा पाएंगे भाजपा के रोडमल नागर

Guna Lok sabha seat 2024 result: महाराजा सिंधिया को कितनी बड़ी चुनौती, क्या जीत पाएंगे अपना ही गढ़

कैसा रहा पिछला चुनाव

lok sabha election 2019 result- 2019 की बात करें तो यहां कुल 17,41,604 मतदाता थे। पिछले चुनाव में बीजेपी के रमाकांत भार्गव चुनाव जीते थे। उन्हें 85,3022 वोट मिले थे। रमाकांत को कुल मतदाताओं में से 48.98 प्रतिशत समर्थन मिला था। जबकि 68.19 फीसदी उन्हें दिए गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र रामचंद्र पटेल दूसरे स्थान पर रहे थे, उन्हें 34,9938 वोट मिले थे। उन्हें कुल मतदाताओं में से 20.09 प्रतिशत का समर्थन मिला, जबकि उन्हें कुल डाले गए वोटों में से 29.97 फीसदी वोट मिले। लोकसभा चुनाव 2019 में हुए चुनाव में जीत का अंतर 50 हजार 3084 था।

lok sabha election 2014 result- बात 2014 की करें तो यहां 16,34,039 मतदाता दर्ज थे। भाजपा प्रत्याशी रही सुषमा स्वराज को कुल 7,14,348 वोट मिले थे। मतदाताओं का 43.72 प्रतिशत समर्थन मिला था और उन्हें उस चुनाव में डाले गए वोटों में से 66.53 फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह को 30,3650 मतदाताओं का समर्थन मिला था 18.58 वोटरों का समर्थन मिला, कुल वोट 2828 प्रतिशत रहा। 2014 के लोकसभा चुनाव में हार-जीत का अंतर 4,10,698 रहा।

lok sabha election 2009 result-2009 की बात करें तो विदिशा सीट पर 1233394 मतदाता थे। जिनमें से भाजपा की सुषमा स्वराज को 438235 वोट मिले। कुल 35.53 फीसदी मतदाताओं ने उन्हें समर्थन दिया। जबकि चुनाव में 78.8 फीसदी वोट उन्हें मिले थे। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के चौधरी मुनव्वर सलीम थे, जिन्हें 48,391 वोट मिले। 3.92 प्रतिशत था। कुल वोटों का प्रतिशत 8.7 था। इस सीट पर हार-जीत का अंतर 389844 रहा।

उम्मीदवार का नामपार्टी
शिवराज सिंह चौहान बीजेपी (विजयी)
प्रताप भानु शर्माकांग्रेस
किशनलाल लाडियाबीएसपी
धर्मेंद्र सिंह पंवार RtRP
सत्येंद्र सिंह सिसोदियानिर्दलीय
अब्दुल जब्बारनिर्दलीय
कमलेश कुमार गौरजेपीजेडी
सीमा शर्माSapaksP
अब्दुल राशिदनिर्दलीय
धर्मवीर भारतीएबीपीपी
ढोल सिंह धम्मनिर्दलीय
भीकम सिंह कुशवाहएमडब्ल्यूपी
मुंशीलाल सिलावटPublicPP