7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले क्या संदेश दे गए अमित शाह, जानिए उनके भाषण की खास बातें

lok sabha chunav 2024 - अमित शाह का मध्यप्रदेश दौराः भोपाल में अमित शाह ने गिनाए राजनीति के 4 नासूर, बोले- पीएम मोदी ने इन्हें खत्म किया...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 26, 2024

loksabha-chunav-amit-shah.png

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की हर सीट जीतने की कोशिश के लिए भाजपा ने चाल तेज कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मध्यप्रदेश के दौरे में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को यही संदेश दिया। इसके साथ ही कांग्रेस पर चुन- चुनकर सियासी प्रहार किए।

भोपाल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में उन्होंने कहा, देश में आजादी के बाद जितने भी चुनाव हुए, उसमें सारे चुनाव जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से लिप्त रहे। कांग्रेस ने 70 साल में जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से जनमत को प्रभावित करने का प्रयास किया। ये चार नासूरों के बीच जनमत बंटा रहा, लेकिन पीएम मोदी ने दस साल में ही चारों नासूरों को समाप्त कर उनकी जगह पॉलीटिक्स और परफॉर्मेंस की स्थापना की। ये चारों चीजों को मोदी ने लंबे समय बाद दूर किया। दस साल में लोकतंत्र का शुद्धिकरण किया।

शाह ने कहा, कांग्रेस ने हर चीज का विरोध करना तय किया। नया संसद भवन बनाते तो कहते क्या जरूरत है। अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक राजमार्ग बनाते हैं तो विरोध करते हैं। 2014 से 2024 साहसिक फैसलों, दूरगामी निर्णय और उज्जवल भविष्य का दौर है। दुनिया में दो ध्वज नहीं हो सकते, कांग्रेस ने इसे चलाया। 30 साल बाद लालचौक पर जन्माष्टमी मनी। दो करोड़ यात्री तीस साल बाद कश्मीर का लुत्फ उठा रहे हैं। मोदी ने सीएए लाकर करोड़ों शराणार्थियों को नागरिकता देने का कदम उठाया। ट्रिपल तलाक समाप्त करने का निर्णय लिया। बैंक की बैलेंस शीट सुधरी है।

आपदा के समय किस प्रकार कोई नेता देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है ये कोरोना के समय देखा है। मोदी ने कहा कि जनता कफ्र्यू मनाइए। लॉकडाउन का संस्कार डालने का काम किया। थाली और घंटी बजाकर माहौल बनाया। राहुल बाबा जैसे लोग मजाक उड़ाते रहे, लेकिन कोरोना से लडऩे माहौल बनाने का काम किया जा रहा है। दुनिया में सरकारें कोरोना से लड़ीं। भारत में सरकार के साथ जनता भी कोरोना से लड़ी।

ग्वालियर में आयोजित क्लस्टर की बैठक में शाह ने पूछा कौन- कौन 15 साल से पार्टी से जुड़े हैं। हाथ उठाएं। कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाए तो शाह ने कहा, आपको क्या मिला आज तक। आपको पार्टी में भले ही पद न दिया हो, लेकिन पार्टी ने हितग्राहियों को आपसे ज्यादा दिया है। लाड़ली लक्ष्मी, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजना का लाभ देश के प्रत्येक घर में पहुंचा है। यह बताने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा। गांव चलो अभियान के तहत 100 दिन घर छोडऩे का लक्ष्य बनाया है।

शाह ने लोकसभा संयोजकों से पूछा, अब तक पन्ना और पेज प्रमुख की बैठक हुई या नहीं। ये भी सक्रिय हों। जैसे गुजरात में लगातार भाजपा का परचम फहर रहा है, वैसा ही मप्र में हमको फहराना होगा। हम आगे भी 15 साल न हारें, ऐसे काम करें।

शाह ने चुनाव से पहले हितग्राही सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलन करने की भी सलाह दी। हर लोकसभा में 50 से 100 कॉल सेंटर खोलने को कहा। कॉल सेंटर से बैठकर कार्यकर्ताओं और जनता से उनके मुद्दे पूछे और उनका समाधान करें।

खजुराहो में शाह का स्वागत बड़ी माला पहनाकर किया गया। उधर, भोपाल में मंच पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के जरिए शाह का स्वागत कराया। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन और प्रदेश अध्यक्ष वीडी से बड़ी माला के जरिए स्वागत करने के लिए कहा, तो खुद शाह ने रोका। कहा कि हो गया स्वागत। इस पर शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि जैसा आपका आदेश। कार्यक्रम से पहले शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण किया।