14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024 : जीत का तीर चलाने आएंगे राहुल गांधी, एमपी में 21 अप्रैल को होगी चुनावी सभा

वे विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर साढ़े 11 बजे सतना आएंगे.....

less than 1 minute read
Google source verification
Rahul Gandhi

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 21 अप्रेल को सतना आएंगे। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के चलते राहुल का मध्यप्रदेश में यह तीसरा दौरा है। इसके पहले वे मण्डला और शहडोल लोकसभा में आ चुके हैं। सतना की जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार वे विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर साढ़े 11 बजे सतना आएंगे।

सतना के बीटीआई मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा मे शामिल होने के बाद वे वापस खजुराहो रवाना हो जाएंगे। सतना संसदीय क्षेत्र के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों से जनता को यहां लाने की कांग्रेसी पूरी ताकत से तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी सतना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने सतना आए थे।

उन्होंने तब भी इसी बीटीआई मैदान में चुनावी सभा मे हिस्सा लिया था। बीते 6 माह में यह उनका दूसरा सतना दौरा है। राहुल की यहां सभा से सतना के अतिरिक्त रीवा लोकसभा सीट को भी साधने की कोशिश है। यहां कांग्रेस से पूर्व विधायक नीलम मिश्रा मैदान में हैं।

राजनाथ सिंह कर चुके है प्रचार

सतना और रीवा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए हाल ही में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया था, पर अभी तक कांग्रेस से कोई नहीं आया था। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस सीट पर अलग-अलग दल से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी के बसपा से मैदान में उतरने से मतों का समीकरण बदल सकता है।