
lokayukt bhopal, bhel area illegale colonies, notice to bmc officer
अवैध कॉलोनी बनवाने वाले अफसर- इंजीनियरों पर कसा लोकायुक्त का शिकंजा
- सूरजकुंड नगर के अवैध विकास मामले में भवन अनुज्ञा के 10 इंजीनियरों को लोकायुक्त के नोटिस, 7 मार्च को लिए जाएंगे कथन, भवन अनुज्ञा समेत टीएंडसीपी व निगम के तत्कालीन 16 अधिकारी- कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज है प्रकरण
भोपाल. बरखेड़ा पठानी स्थित सूरजकुंड नगर के अवैध विकास मामले में नगर निगम की भवन अनुज्ञा से जुड़े दस इंजीनियर- कर्मचारियों को लोकायुक्त ने नोटिस जारी किए हैं। इन्हें सात मार्च को कथन के लिए बुलाया गया है। 2003 से 2013 के बीच निगम से लेकर टीएंडसीपी के तत्कालीन कर्मचारियों- इंजीनियरों की मिलीभगत से अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला लोकायुक्त में दर्ज है। इसपर ही सुनवाई चल रही है। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के इंजीनियर जेएस तोमर, गोपीलाल चौधरी, राजाराम, मानसिंह सेंगर, प्रदीप विंडैया का नाम प्रमुखतौर पर है। इस कॉलोनी में ही भवन अनुज्ञा के तीन इंजीनियरों ने अपना घर बना लिया है। लोकायुक्त के पास इनके घरों की रिकॉर्डिंग भी पहुंची है और उनसे इसे लेकर भी पूछताछ की जा सकती है। टीएंडसीपी में अभी संयुक्त संचालक आईटी का काम देख रहे अमित गजभिए का नाम भी आरोपित व्यक्तियों की सूची में दर्ज है। आरोप सिद्ध होते हैं तो भवन अनुज्ञा के आधे इंजीनियरों पर कार्रवाई होगी।
--------------------------------------
विश्वकर्मा नगर में तोड़े चबुतरे
भोपाल. नगर निगम अमले ने करोद स्थित विश्वकर्मा नगर में आधा दर्जन मकानों के सामने अवैध रूप से निर्मित चबूतरों को तोड़ा। इसी तरह अवधपुरी थाने के सामने अवैध रूप से निर्मित छप्पर को तोड़कर बांस बल्ली जब्त किए गए। निगम अमले ने नई जेल रोड, पिपलानी, मालवीय नगर, रॉयल मार्केट, कलेक्टर कार्यालय मार्ग, रंगमहल, तात्याटोपे नगर स्टेडियम, लिंक रोड नंबर 01,02 एवं 03, बोर्ड ऑफि स चौराहा, कमला पार्क, बांसखेड़ी, फाईन एवेन्यू, मिसरोद व अन्य क्षेत्रों से भी ठेले- गुमठियां हटाई। आशिमा मॉल के पास अवैध रूप से खड़े यातायात को बाधित करने वालों के 10 वाहनों को भी हटवाया।
Updated on:
23 Feb 2022 09:27 pm
Published on:
23 Feb 2022 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
