5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन फूलों से करें गणेश पूजन, बरसती रहेगी असीम कृपा

मान्यता है कि भगवान गणेश को लाल रंग के गुड़हल से बहुत प्यार है। इसी तरह से कई और फूल और पत्तियां ऐसी हैं जो गणेश जी को सबसे ज्यादा प्रिय हैं...

3 min read
Google source verification

image

sanjana kumar

Sep 03, 2016

lord ganesha,ganesh chaturthi,poojan bhopal,mp

lord ganesha,ganesh chaturthi,poojan bhopal,mp

भोपाल। गणेश चतुर्थी भारत में मनाया जाने वाला बहुत बड़ा पर्व है। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। लोग इस दिन संकल्प लेकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा घर लाकर विधि-विधान से उन्हें नौ दिन के लिए स्थापित करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि गणपति को खुश करने के लिए पूजन सामग्री का भी बेहद महत्व है। खासतौर पर फूलों का। जीहां यदि आप भी चाहते हैं कि इन नौ दिनों में आप गणेश जी को हर दिन एक खुशी दें। तो आइए हम बताते हैं कुछ ऐसे ही फूलों के बारे में जो गणपति को इतना खुश कर देंगे कि आप पर उनकी असीम कृपा बरसेगी।


लाल गुड़हल

ganesh poojan

वैसे तो भगवान गणेश को कोई भी लाल रंग का फूल चढ़ा सकते हैं, लेकिन उन्हें लाल रंग का गुड़हल का फूल बहुत पसंद है।

दूब घास

ganpati poojan

भगवान गणेश की पूजा बिना दूब घास के कभी पूरी नहीं मानी जाती।

अर्क

ganesh poojan

भगवान गणेश के सबसे प्रिय फूलों में से एक है अर्क का फूल।

अनार की पत्तियां

ganesh poojan

भारत के कुछ राज्यों में भगवान गणेश को अनार की पत्तियां और फूल भी चढ़ाए जाते हैं।

तुलसी पत्ती


वैसे तो भगवान गणेश की ज्यादातर पूजा में लोग तुलसी को नहीं चढ़ाते, लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन इसका बहुत महत्व होता है।

शंख फूल


यह फूल देखने में सफेद या नीले रंग का होता है और शंख के आकार का होता है, जो कि भगवान गणेश को बहुत पसंद होता है।

केतकी या केवड़ा

ganesh chaturthi

केतकी एक छोटा सुवासित झाड़ है। बरसात में इसमें फूल लगते हैं, जिसमें तीव्र सुगंध होती है। भगवान गणेश को यह फूल चढ़ाएं तो, आप पर उनकी असीम कृपा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें

image