24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल

सीएम मोहन यादव की जापान यात्रा, Toyota ऑटोमोबाइल कंपनी के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

CM Mohan Yadav Japan visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जापान यात्रा के दौरान टोक्यो के एडोगावा शहर में गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Jan 28, 2025

CM Mohan Yadav Japan visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जापान यात्रा के दौरान टोक्यो के एडोगावा शहर में गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बापू के प्रेम, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों को प्रेरणास्त्रोत बताया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों के तहत उन्होंने भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की और भारत-जापान के ऐतिहासिक संबंधों पर चर्चा की। सीएम यादव ने जापानी उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश के अवसरों पर चर्चा की और उन्हें आगामी समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

जापान में भारतीय समुदाय ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया। सीएम ने टोयोटा प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर बात की। यह यात्रा मध्य प्रदेश और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।