8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संविधान बचाने’ घर-घर जाएगी कांग्रेस, 30 मई तक चलेगा अभियान

MP Congress : बैठक में संगठन को मजबूत करने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने एवं आंदोलनों एवं अभियानों पर चर्चा की गई। फोकस संविधान बचाओ अभियान पर रहा। निर्णय लिया गया कि 25 से 30 अप्रेल के बीच देश में संविधान बचाव रैली आयोजित की जाएगी।

2 min read
Google source verification
MP Congress

MP Congress

MP Congress : मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। सुबह पॉलीटिकल अफेयर कमेटी और इसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति की बैठक हुई। दोपहर बाद प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से नेताओं की वन-टू-वन चर्चा हुई। यह क्रम देर शाम तक चला। बैठक में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेा अरुण यादव सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

ये भी पढें - BMC बजट पर बवाल, महापौर परिषद की आपात बैठक, सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम टला

बैठक में संगठन को मजबूत करने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने एवं आंदोलनों एवं अभियानों पर चर्चा की गई। फोकस संविधान बचाओ अभियान पर रहा। निर्णय लिया गया कि 25 से 30 अप्रेल के बीच देश में संविधान बचाव रैली आयोजित की जाएगी। इसी के तहत मध्यप्रदेश(Madhya pradesh Congress) में अभियान को 28 से ग्वालियर में भव्य रैली के साथ किया जाएगा।

करेंगे जागरूक

अभियान तीन(Madhya pradesh Congress चरण जिला स्तरीय, विधानसभा स्तरीय और घर-घर संपर्क में विस्तारित होगा। चौधरी ने कहा कि जनता को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान निर्णायक साबित होगा। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा, हर कार्यकर्ता आंदोलन को अपनी जिम्मेदारी माने और हर गांव, हर वार्ड तक संविधान का संदेश लेकर जाए। बैठक संगठन को नई ऊर्जा देने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल सिद्ध हुई है।

ये भी पढें - मई में इन कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, लिस्ट तैयार

3 मई से 10 मई: प्रत्येक जिले में सभी डीसीसी द्वारा पीसीसीके समन्वय से रैलियां आयोजित की जाएंगी।

11 मई से 17 मई: हर विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण होगा। जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, संवैधानिक संस्थाओं की अवहेलना, दलितों और आदिवासियों के अधिकारों पर हमलों को उजागर किया जाएगा।

20 मई से 30 मई: हर घर तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ता द्वार-द्वार जाकर संवाद स्थापित करेंगे। अभियान संबंधी साहित्य देंगे।