भोपाल

MP Corona Update : कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 35 हज़ार के पार, 24 घंटे में 35 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर शुक्रवार रात तक कोरोना के 1720 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 135638 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2434 जा पहुंची है।

3 min read
Oct 05, 2020

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1720 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 135638 हो गई है। वहीं, प्रदेश में सबसे खराब हालात आर्थिक राजधानी इंदौर के हैं। यहां बीते 24 घंटों के दौरान 477 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 592 लोग जान गवा चुके हैं। इसके अलावा, राजधानी भोपाल में इस अवधि में 202 नए मामले सामने आए। साथ ही, शहर में अब तक 402 लोग जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 2434 हो चुकी है।

इंदौर के हालात बेकाबू

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। पिछले 24 घंटे में 477 नए मामले सामने आए। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 25928 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब 4466 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 592 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 20870 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

भोपाल में भी हालात काबू से बाहर

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 202 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15863 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 402 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 15863 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2100 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों जहां कोरोना संक्रमण चिंताजनक

1-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10843 हो गई है। शहर में अब तक 134 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 9076 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1633 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 10425 हो चुकी है। जबकि, 159 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 9210 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1056 केसेज एक्टिव हैं।

3-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3437 हो गई है। इनमें से 44 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3038 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 355 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3055 हो गई है। जिले में अब तक 95 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 2627 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 333 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 2624 हो गई है। इनमें से 107 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1875 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 642 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2619 हो चुकी है। यहां 22 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2507 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 90 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2592 हो चुकी है। इनमें से 17 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2290 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 285 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2339 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2010 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 296 केस एक्टिव हैं।

9- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2256 हो गई है। इनमें से 23 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 1971 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 262 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2070 हो गई है। इनमें 32 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1795 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 243 केस एक्टिव हैं।

Published on:
05 Oct 2020 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर