
वित्त मंत्री 12वीं पास, उच्च शिक्षा मंत्री को अंग्रेजी नहीं आती...
भोपाल. अपना मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) भी न गजब है। अब लीजिए यहां के उच्च शिक्षा मंत्री ( higher education minister ) हैं जीतू पटवारी ( jitu patwari )। डिग्री है बीए और एलएलबी की। लेकिन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से आए लोगों के सामने अंग्रेजी ( english ) नहीं बोल पाए। मंच पर जाते ही मंत्री जी ने कहा कि मैं बहुत नर्वस हूं। मिस्टर विंट...आप थोड़ा बहुत अंग्रेजी जानते हैं क्या...इतने सुन हॉल में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। पहले इस कार्यक्रम के बारे में जान लेते हैं फिर आपको बताएंगे कि मध्यप्रदेश के मंत्री कितने पढ़े लिखे हैं।
दरअसल, मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश में यूजी-पीजी के स्टूडेेंट्स का कम्युनिकेशन स्कि सुधारने और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सिखाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मंगलवार को मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सभागार में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कैम्ब्रिज असेसमेंट ऑफ इंग्लिश विभाग के साथ एमओयू साइन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण जीतू पटवारी ( higher education minister jitu ) जब बोलने के लिए उठे तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें अंग्रेजी बोलना नहीं आता। इसके बावजूद उन्होंने चंद लाइनें बोलीं...।
हिंदी जानते हो क्या थोड़ा बहुत?
लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि...मिस्टर विंट, This time i am very nervous..हिंदी जानते हो क्या थोड़ा बहुत? I am not complete in English...मैं बैठे-बैठे यह विचार भी कर रहा था कि कोई कम्युनिकेट भी करो भाई कि मिस्टर विंट क्या कह रहे हैं..अब जैसी मेरी स्थिति हैं वैसी ही हमारे प्रदेश के स्टूडेंट्स की भी है।
इसके बाद आयुक्त राघवेंद्र सिंह ने मिस्टर विंट को अंग्रेजी में समझाया कि शिक्षा मंत्री क्या कह रहे हैं। इसके बाद अंत में जीतू पटवारी ने कहा सो, थैंक्स एंड वेलकम...आपका बहुत-बहुत स्वागत है, जय भारत, जय हिंद।
ये हाल तो प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का है। अब अन्य मंत्रियों की पढ़ाई के बारे में भी जान लेते हैं। किसने कहां तक पढ़ाई की है।
| मंत्री | विभाग | मंत्रियों की पढ़ाई |
| कमलनाथ | मुख्यमंत्री | बीकॉम |
| डॉ विजय लक्ष्मीसाधौ | संस्कृति चिकित्सा और आयुष | एमबीबीएस |
| सज्जन वर्मा | लोकनिर्माण और पर्यावरण विभाग | एमए |
| हुकुम कराड़ा | जल संसाधन | बीए |
| डॉ गोविंद सिंह | सहकारिता मंत्री | बीएएमएस |
| बाला बच्चन | गृहमंत्री | बीई |
| आरिफ अकील | गैस राहत एवं पिछड़ा वर्ग | एमएससी और एलएलबी |
| लाखन सिंह | पशुपालन मंत्री | बीएससी (कृषि) |
| बृजेन्द्र सिंह राठौर | वाणिज्य मंत्री | ग्रेजुएट |
| प्रदीप जायसवाल | खनिज मंत्री | इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
| तुलसी सिलावट | स्वास्थ मंत्री | एमए |
| गोविंद सिंह राजपूत | राजस्व मंत्री | एमए और एमबीए |
| इमरती देवी | महिला बाल विकास | हायर सेकेंड्री |
| ओमकार सिंह मरकाम | जनजातीय कार्यमंत्री | एमए |
| प्रभुराम चौधरी | स्कूल शिक्षा | एमबीबीएस |
| प्रियव्रत सिंह | ऊर्जा मंत्री | बीकॉम |
| सुखदेव पांसे | लोक स्वास्थ्य मंत्री | एमए और एलएलबी |
| उमंग सिंघार | वन | बीए |
| हर्ष यादव | कुटीर एवं ग्रामोद्योग | एमए, एलएलबी |
| जयवर्धन सिंह | नगरीय प्रशासन | मास्टर्स इन लोक प्रशासन |
| जीतू पटवारी | उच्च शिक्षा एवं खेल | बीए, एलएलबी |
| कमलेश्वर पटेल | पंचायत एवं ग्रामीण विकास | बीएएलएलबी |
| लखन घनघौरिया | सामाजिक न्याय | बीएससी, एलएलबी |
| महेन्द्र सिंह सिसौदिया | श्रम | बीएससी सेकेंड ईयर , डिग्री सिर्फ 12वीं तक |
| पीसी शर्मा | जनसंपर्क एवं कानून | बीई |
| प्रद्युम्न सिंह तोमर | खाद्य | ग्रेजुएट |
| सचिन यादव | कृषि | बीकॉम |
| सुरेन्द्र सिंह बघेल | पर्यटन | एमबीए मार्केटिंग |
| तरुण भनोत | वित्त | बारहवीं पास, इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी |
5 विधायक हैं केवल साक्षर
ये तो हो गई मंत्रियों की शिक्षा की बात। अब मध्यप्रदेश के जीते हुए सभी विधायकों की बात करते हैं कि कितने विधायक कहां तक पढ़े हुए हैं। मध्यप्रदेश के 37 विधायक 12वीं पास, 13 विधायक 10वीं पास, 07 विधायक 8वीं पास, 07 विधायक 5वीं पास, 05 विधायक केवल साक्षर, 56 विधायक ग्रेजुएट, 57 विधायक पोस्ट ग्रेजुएट, 39 विधायक ग्रेजुएट प्रोफेशनल,03 डॉक्टरेट, 05 डिप्लोमा व अन्य डिग्री और 01 ने जानकारी नहीं दी है।
Updated on:
17 Jul 2019 03:52 pm
Published on:
17 Jul 2019 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
