scriptमध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की लगातार दूसरी जीत, लक्ष्मी अम्मल हॉकी अकादमी को दी शिकस्त | Madhya Pradesh Hockey Academy's second consecutive victory, defeated L | Patrika News

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की लगातार दूसरी जीत, लक्ष्मी अम्मल हॉकी अकादमी को दी शिकस्त

locationभोपालPublished: Oct 22, 2021 12:19:02 am

Submitted by:

mukesh vishwakarma

पहली हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की लगातार दूसरी जीत, लक्ष्मी अम्मल हॉकी अकादमी को दी शिकस्त

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की लगातार दूसरी जीत, लक्ष्मी अम्मल हॉकी अकादमी को दी शिकस्त

भोपाल. मप्र हॉकी अकादमी ने लक्ष्मी अम्मल हॉकी अकादमी को हराकर मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही पहली हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। मप्र हॉकी अकादमी ने दूसरे मुकाबले में लक्ष्मी अम्मल स्पोट्र्स अकादमी को एकतरफा 9-0 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में हुबली हॉकी अकादमी, सैल्यूट हॉकी अकादमी, महाराजा रणजीत सिंह हॉकी अकादमी, एसजीपीसी हॉकी अकादमी, वैदीपट्टी राजा हॉकी अकादमी ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
मप्र हॉकी अकादमी ने चारों ही क्वार्टर क्वार्टर में अपना दबदबा बनाए रखा। चैंपियनशिप के इस मुकाबले में भी मप्र हॉकी अकादमी ने विरोधी टीम को अपने खिलाफ गोल करने का कोई मौका ही नहीं दिया। मुकाबले में मप्र हॉकी अकादमी ने पहले क्वार्टर में एक गोल किया। यह गोल अब्दुल आहद ने किया। दूसरे क्वार्टर में मप्र हॉकी अकादमी ने 4 गोल दागे। मप्र हॉकी अकामदी के अनिल ने लगातार दो गोल करते हुए टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद कशिफ खान और रजत ने 1-1 गोल करते हुए टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में मप्र हॉकी अकादमी ने दो गोल दागे। टीम के लिए टीआई लुवांग और हिमांशु सनिक ने गोल किए। मैच के अंतिम क्वार्टर में अब्दुल और रजत ने गोल कर टीम को 9-0 की जीत दिला दी।
पहले मुकाबले में हुबली हॉकी अकादमी ने मालवा हॉकी अकादमी को 5-1 से हराया। हुबली के लिए सर्वाधिक 3 गोल दर्शन गायकवाड़ ने किए। दूसरे मुकाबले में सैल्यूट हॉकी अकादमी ने रिपब्लिकन स्पोट्र्स क्लब को 10-0 से पराजित किया। मनीष, गुनूर ग्रेवाल और अंकुश ने 2-2 गोल किए।
तीसरे मुकाबले में महाराजा रणजीत सिंह हॉकी अकादमी ने जय भारत हॉकी को 3-0 से हराया। चौथे मुकाबले में एसजीपीसी हॉकी अकादमी ने तिरूमलवलन हॉकी अकादमी को 12-0 से रौंद दिया। टीम के लिए सर्वाधिक 5 गोल सरबजिंदर सिंह ने किए। वहीं वैदीपट्टी राजा हॉकी अकादमी ने तमिलनाडु हॉकी अकादमी को रोमांचक मुकाबले में 3-1 से पराजित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो