23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी नगर की सडक़ों को गड्ढ़ों में कर दिया तब्दील

निजी कंपनी द्वारा की जा रही है बेतरतीब खुदाई, केबल बिछाने के बाद नहीं की जा रही मरम्मत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak tripathi

•

Updated: 13 Sep 2018, 2:25 PM IST

kharab sadak

एमपी नगर की सडक़ों को गड्ढ़ों में कर दिया तब्दील

भोपाल/एमपी नगर. जल संकट से जुझ रहे शहरवासियों को पेय जल उपलब्ध करवाने के लिए भले ही नगर निगम द्वारा शहर भर में निजी कंपनी के माध्यम से पाइप लाइन बिछवाकर लोगों को पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दावे किए जा रहे हों, लेकिन निजी कंपनी द्वारा बगैर सुरक्षा इंतजाम किए शहर भर की सडक़े खोदे जाने के कारण लोगों को हादसे का डर सताने लगा है। यहां मु य मार्ग पर गड्ढ़े हो जाने के कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

एमपी नगर में करीब एक माह से निजी कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए एमपी नगर जोन-1 स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे से लेकर मैदा मील तक सडक़े खोदी जा रही हैं। यहां जि मेदारों द्वारा रात के समय बगैर सुरक्षा इंतजाम के नियमों को ताक पर रखकर सडक़े खोदी जा रही हैं। जिस कारण एकल मार्ग होने के कारण आए दिन वाहन चालक सडक़ हादसों का शिकार हो रहे हैं।

नहीं दे रहे मार्ग डायवर्ट की जानकारी
नियम अनुसार रात के समय निजी कंपनी को पाइप लाइन बिछाने और खुदाई करने से पूर्व ट्रैफिक पुलिस को उक्त क्षेत्र में मार्ग डायवर्ट किए जाने की जानकारी देनी चाहिए, लेकिन जि मेदारों द्वारा यहां नियमों को ताक पर रखकर आवागमन बाधित कर कार्य किया जा रहा है।

वाहन चालक हो रहे हादसों का शिकार
सप्ताह भर पहले देर रात ओम नगर निवासी कैब चालक मोह मद रिजवान अपने साथी बाग फरहत अफजा निवासी सादिब बैग के साथ मोपेड से एमपी नगर से गुजर रहे थे। इस दौरान निजी कंपनी द्वारा गुरूदेव गुप्त चौराहे से मैदा मील तक एक तरफ सडक़ बंद कर रखी थी। दोनों युवक दूसरी तरफ से बाग फरहत अफजा की तरफ जाने लगे तभी मैदा मील की तरफ से आ रही तेज र तार कार ने युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में युवकों की मौत हो गई। लेकिन जि मेदारों द्वारा कार चालक के अलावा निजी कंपनी पर कार्रवाई करना उचित नहीं समझा।

मिट्टी के कारण फिसल रहे वाहन
बताया जाता है कि रात के समय निजी कंपनी द्वारा सडक़ खोदे जाने के बाद मिट्टी मु य मार्ग किनारे छोड़ दी जा रही है, जिस कारण बारिश में वाहन चालक मिट्टी से फिसलकर घायल हो रहे हैं। प्रेस कॉम्पलेक्स के पास पीक ऑवर में आए दिन वाहन चालकों को फिसलते देखा जा रहा है।

मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है कि निजी कंपनी द्वारा काम में बरती जा रही लापरवाही से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। मैं जल्द ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर सडक़ पर सुरक्षा इंतजाम करने और मिट्टी हटवाने की कार्रवाई करवाता हूं।
ए आर पवार, प्रमुख अभियंता, नगर निगम