
भोपाल। मप्र उर्दू अकादमी संस्कृति विभाग के तत्वावधान में वर्ष 2017-18 का सम्मान समारोह 12 मई को शाम 7 बजे से कुक्कुट भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। अकादमी की सचिव डॉ. नुसरत मेहदी ने सम्मानों की घोषणा करते हुए कहा कि अकादमी का गरिमामय नवाब सिद्दीक हसन खां सम्मान पद्मश्री हकीम सैय्यद जिल्लुर्रेहमान को दिया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड गीतकार व कवि आलोक श्रीवास्तव को शम्भू दयाल सुखन सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव, मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
इन्हें मिलेगा सम्मान
राष्ट्रीय सम्मान के तहत डॉ. माजिद हुसैन को हकीम कमरूल हसन सम्मान, डॉ. सैय्यद मुस्तुफा कमाल को जोहर कुरैशी सम्मान, मेहमूद अहमद सहर को मीर तक़ी मीर सम्मान, रेहबर जौनपुरी को हामिद सईद खां सम्मान, अजीज अन्सारी को शादां इन्दौरी सम्मान, हमीद उल्लाह खां मामू को इब्राहीम यूसुफ सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं प्रदेश स्तरीय सम्मान से शेख नजामी, अयाज कमर, साबिर अदी, जहीर परवेज, अतुल अजनबी, हैदर बयाबानी, तबस्सुम धारवी, नैयर दमोही, हकीम सैय्यद जिल्लुर्रेहमान, डॉ. एसएम शकील सालेहा कौसर, आलोक श्रीवास्तव और रश्मि सबा को नवाजा जाएगा।
14 मई से भोजपाल नाट्य महोत्सव
भोपाल के द रिफ्लेक्शन सोसायटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट एंड कल्चर 14 मई से भोजपाल नाट्य महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस तीन दिवसीय नाट्य एवं सम्मान समारोह में पहले दिन तनवीर अहमद निर्देशित नाटक हीरापुर का हीरा हिरदेशाह का मंचन होगा। 15 मई को दिनेश नायर निर्देशित और जीन पॉल सात्र्र द्वारा लिखित नाटक द फेयर लेडी की प्रस्तुति होगी। समारोह के आखिरी दिन केजी त्रिवेदी निर्देशित और उषा गांगुली लिखित नाटक रुदाली का मंचन होगा। यह समारोह शहीद भवन में आयोजित होगा। सभी नाट्य प्रस्तुतियां शाम 7 बजे से शुरू होंगी।
Published on:
10 May 2018 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
