14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी की डॉ. सौम्या बनी मिसेज इंडिया साउथ अफ्रीका की फाइनलिस्ट.. पढ़ें पूरी खबर!

25 अगस्त को डरबन के ऑलिव कन्वेंशन सेंटर में होगा फिनाले

2 min read
Google source verification
soumya

भोपाल। साउथ अफ्रीका के शहर डरबन में होने वाले मिसेज इंडिया साउथ अफ्रीका ब्यूटी पेजेंट में मप्र की बेटी डॉ. सौम्या तिवारी गौतम ने टॉप-22 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है। पेशे से डॉक्टर सौम्या अपने पति डॉ. सिद्धार्थ गौतम के साथ पिछले 5 सालों से साउथ अफ्रीका के केपटाउन शहर में रहकर वहां के नामी हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर रही हैं। ब्यूटी पेजेंट के 11 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब केपआउट शहर से कोई फाइनलिस्ट बना है। पत्रिका प्लस से हुई विशेष बातचीत में सौम्या ने बताया कि इस कॉम्पीटिशन का फिनाले 25 अगस्त को डरबन के ऑलिव कन्वेंशन सेंटर में होगा। सौम्या अगर यह कॉम्पीटिशन जीतती हैं तो वे मिसेज इंडिया ग्लोबल पेजेंट में साउथ अफ्रीका को रिप्रेजेंट करेंगी।

मुम्बई में मिला था लाइफ पार्टनर
मूलत: होशंगाबाद की रहने वाली सौम्या ने बताया कि उनके माता-पिता भी डॉक्टर हैं और होशंगाबाद में नर्सिंग होम ऑपरेट करते हैं। स्कूलिंग के बाद सौम्या मेडिकल एजुकेशन के लिए मुम्बई चली गईं और एमजीएम कॉलेज से मेडिसिन की डिग्री ली। इस दौरान उनकी मुलाकात केपटाउन के डॉ. सिद्धार्थ गौतम से हुई जो हॉलिडे पर मुम्बई आए थे। दोनों में प्यार हुआ और दो साल के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद पांच साल पहले दोनों ने शादी कर ली और दोनों केपटाउन शिफ्ट हो गए। सौम्या को वर्ष 2017 में साउथ अफ्रीका की परमानेंट रेसीडेंटशिप मिली।

हसबैंड ने दिया था सरप्राइज

सौम्या ने बताया कि मेरे हसबैंड ने सरप्राइज देने के लिए इस कॉम्पीटिशन के लिए मेरा फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई किया था। न्यू ईयर ईव के दिन कॉल आया कि इस पेजेंट के लिए आपका इंटरव्यू है। और कुछ दिनों बाद इंटरव्यू हुआ और आयोजकों ने बताया कि केपटाउन से पहली बार कोई फाइनलिस्ट बना है। इस कॉम्पीटिशन के लिए करीब 900 से अधिक एंट्रीज आईं थी। इसके फिनाले में तीन राउंड होंगे, जिसमें टैलेंट राउंड में डांस परफॉर्म करुंगी। फिलहाल स्माइल फाउंडेशन ने मुझे केपटाउन का ब्रांड एम्बेडसर बनाया है और मैं चैरिटी इवेंट्स कर रही हूं, मुझे भविष्य में वुमन एम्पावरमेंट के लिए काम करना है।