
भोपाल। भोपाल के गौरव और चंडीगढ़ की विशाखा (परिवर्तित नाम) की शादी इसी साल दिसम्बर में होने वाली है। इसे लेकर दोनों ने वेडिंग प्लानर के साथ मिलकर अभी से सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वक्त दोनों का फोकस शादी में सिर्फ मेकअप और ड्रेसअप को लेकर नहीं है बल्कि दोनों ने अभी से अपना फिटनेस और डाइट प्लान भी बदल दिया है।
यहां तक कि दोनों ने साइकेट्रिस्ट के पास जाकर प्री वेडिंग असेसमेंट भी करवाया और जेनेटिक बीमारियों को लेकर भी टेस्ट कराए। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी अब सिर्फ एक इवेंट नहीं है बल्कि दो लोगों का एक नए जीवन में प्रवेश होने का मौका है। तो इस नई जिंदगी को शुरू करने से पहले दूल्हा-दुल्हन हर प्वाइंट पर खुद को परफेक्ट बनाना चाहते हैं ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। अगर आपकी भी आने वाले समय में शादी होने वाली है तो एक्सपर्ट के जरिए पत्रिका प्लस आपको बता रहा है कि कैसे खुद को तैयार करें।
शादी से पहले ना करें किसी नए ब्यूटी ट्रीटमेंट का यूज
ब्यूटी एक्सपर्ट रचना शेवानी बताती हैं कि कुछ उपाय से आप शादी के 30 दिन पहले करके अपनी स्किन में ग्लो ला सकते हैं। हालांकि ये सभी उपाय सामान्य सलाह पर बेस्ड हैं अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप अपनी ब्यूटीशियन से सलाह लेकर ही इनका प्रयोग करें। और आपके लिए जो सेट ब्यूटी प्लान हो उसे ही फॉलो करें।
-शादी में 3 हफ्ते रह जाने पर किसी नए ब्यूटी ट्रीटमेंट का यूज न करें। अपना रेगुलर फेशियल और बीटी ट्रीटमेंट्स ही कराते रहें।
-शादी के जोड़े से मैच करते 3-4 हेयर स्टाइल ट्राई करें। ये डिसाइड कर लें कौन सा हेयर स्टाइल किस फंक्शन में बनाना है।
-बालों की ट्रिमिंग करा लें, ताकि शादी तक बाल सेट हो जाएं। बाल कलर दो हफ्ते पहले ही करा लें जिससे हेयर कलर सेट हो सके।
-फेशियल का ग्लो दो दिन बाद आता है इसीलिए लास्ट फेशियल शादी के दो दिन पहले ही कराएं। जिससे शादी में पूर्ण ग्लो आ सके।
2 महीने की स्ट्रिक्ट डाइट और स्पेशल ट्रेनिंग
एडवांस फिटनेस ट्रेनर प्रमोद भाटी बताते हैं कि जिम में कई लोग ऐसे आते हैं जिनकी डेढ़ या दो महीने बाद शादी है। किसी को वेट पुट ऑन करना होता है किसी 10 से 15 किलो वेट लूज करना होता है। ऐेसे में हम उनकी स्ट्रिक्ट डाइट और स्पेशल ट्रेनिंग प्लान करते हैं जोकि 45 से 60 दिन तक की होती है। 2 महीने में रिजल्ट सामने दिखने लगता है।
अपने शहर में मिनी डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज
वेडिंग प्लानर पूनम सोनी बताती हैं कि आजकल हर कोई अपनी शादी का फंक्शन लैविश करना चाहता है। मेहंदी, संगीत जैसे फंक्शन में अब लोगों में मिनी डेस्टिनेशन वेडिंग का भी क्रेज बढ़ चुका है। इसमें लोगों को डेस्टिनेशन वेडिंग जैसा ही एंज्वायमेंट अपने शहर में मिलता है।
16 सवालों से असेसमेंट
साइकेट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी बताते हैं कि अब कपल्स मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयर हैं और शादी से पहले इस बात की जांच कराते हैं कि कहीं उनके पार्टनर को कोई पर्सनैलिटी डिसऑर्डर तो नहीं हैं? इसके लिए हम 16 सवालों के जरिए प्री वेडिंग असेसमेंट करते हैं, जिसमें पति-पत्नी की ओवरऑल पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन, सेक्स लाइफ, आर्थिक फैसलों आदि पर बातचीत होती है।
Published on:
10 May 2018 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
