1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madhya Pradesh weather: इंदौर, भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Madhya Pradesh weather: इंदौर, भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 30, 2019

weather


भोपाल। मध्यप्रदेश में शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर अब एक माह तक परेशान करने वाला है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में तेज धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं, जबकि खरगौन में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां का पारा 47 डिग्री के भी पार निकल गया।

भारत के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ दिनों तक गर्मी सहना पड़ेगी। मध्यप्रदेश में अप्रैल में पड़ रही तेज गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी के कारण सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। खरगौन में पारा सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 47.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक रहा।

MUST READ

weather forecast: आसमान से बरसी आग, अगले सप्ताह ज्यादा तड़पाएगी गर्मी
https://www.patrika.com/bhopal-news/weather-forecast-today-hottest-weather-yet-this-season-to-challenge-re-4498662/

प्रदेश के सागर, होशंगाबाद एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू का प्रभाव बना हुआ है। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ये होशंगाबाद, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक और शेष संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। उधर, गुना से खबर है कि सोमवार को यहां दस सालों का रिकार्ड टूट सकता है। यहां पारा 44.4 डिग्री के पार चले गया। इससे पहले 2009 में अप्रैल में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है और मई का पूरा महीना तपाने वाला रहेगा।


यहां भी चलेगी लू
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, चंबल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर लू का प्रकोप रहा। गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल देखे गए। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्म हवाओं का दौर दूसरे दिन मंगलवार सुबह तक जारी रहेगा। यानी रात का तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

लू से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी
मौसम विभाग ने गर्म हवाओं और लू के प्रभाव से बचने के लिए कुछ गाइडलाइन जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचें।
-हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।
अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखे।
-पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।


कहां कितना तापमान
-भोपाल का अधिकतम तापमान 43.3 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।
-ग्वालियर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। अगले सप्ताह तक यह 43 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।
-इंदौर में भी तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि अगले सप्ताह तक दो से तीन डिग्री की कमी होने की उम्मीद है। इसके अलावा रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।