26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर,सतर्क रहें स्वास्थ्य हो सकता है प्रभावित

भोपाल में अब तापमान 13 डिग्री पहुंच गया है। दो दिन बाद विंटर सीजन का आखिरी माह यानि फरवरी शुरू हो जाएगा। इस बीच दिन और रात के तापमान में करीब 13 डिग्री का अंतर आ गया है।

2 min read
Google source verification
madhya_pradesh_weather_update_1_february.jpg

भोपाल. जनवरी में एक सप्ताह तेज सर्दी के बाद अब तापमान 13 डिग्री पहुंच गया है। दो दिन बाद विंटर सीजन का आखिरी माह यानि फरवरी शुरू हो जाएगा। इस बीच दिन और रात के तापमान में करीब .... डिग्री का अंतर आ गया है। हालांकि, फरवरी माह में भी तेज ठंड पडऩे का रिकॉर्ड रहा है। 1950 में 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया था। तब पानी जमने जैसी नौबत आ गयी थी। बहरहाल, आने वाले फरवरी माह की शुरुआत हल्के बादल, धुंध के साथ हो सकती है। 5 फरवरी के आसपास थोड़ी ठंडक बढ़ सकती है।
एक दिन में ढाई डिग्री बढ़ गया न्यूनतम तापमान
सोमवार को न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री से अधिक की बढ़ गया। अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा। रविवार को यह क्रमश: 28.3 और 10.4 डिग्री रहा। इस तरह अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।
पश्चिमी विक्षोभ का असर, अब तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ का असर है, वहीं मंगलवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके बाद 3 फरवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना आ सकता है। इसलिए हल्के बादलों की स्थिति रहेगी, ऐसे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके गुजरने के बाद 5-6 फरवरी से तापमान में गिरावट हो सकती है।
पहले सप्ताह में मिलाजुला असर
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार फरवरी सर्दी का आखिरी माह है। 1 मार्च से प्री-मानसून सीजन की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, फरवरी में भी सर्दी पड़ती है, क्योंकि इस समय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी होती है। सूर्य उत्तरायण होने के बाद फरवरी में पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधी लंबवत नहीं होने के कारण बहुत ज्यादा तापमान में गिरावट नहीं होती, फिर भी इस माह 7 से 8 डिग्री तक तापमान कई मौकों पर देखा गया है। जिस हिसाब से मौसम की परिस्थितियां दिखाई दे रही हैं, उसके अनुसार पहले सप्ताह में मिजाजुला असर रह सकता है। क्योंकि 3 फरवरी तक लगातार पश्चिमी विक्षोभ दिखा रहा है। इस दौरान बर्फबारी होती है और उत्तर से सर्द हवाएं आती हैं, तो 5 फरवरी के बाद सर्दी बढ़ सकती है और तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।