6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

madhya pradesh weather: खरगौन में पारा 45 पार, मार्च में चल सकती है लू

madhya pradesh weather: खरगौन में पारा 45 पार, मार्च में चल सकती है लू

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 29, 2019

weather

भोपाल। मध्यप्रदेश में मार्च अंत में ही गर्मी ने कहर बरपा दिया। खरगौन का तापमान 45 डिग्री पार रिकार्ड किया गया। वहीं प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान भी 40 पार हो गया। मार्च माह में ही भोपाल में पारा 40.1 डिग्री पर पहुंचने से पिछले दस सालों का रिकार्ड टूट गया है।

मध्यप्रदेश में गर्मी के दस्तक के साथ ही गर्मी ने आग बरसाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश के खरगौन जिले में 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

यह रहा हाल
इससे पहले पिछले 24 गंटों के दौरन मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में काफी बढ़ा हुआ रहा, जबकि शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य और शेष संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा।

यहां लू चलने की आशंका
इधर, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है। जबकि सभी जिले का मौसम शुष्क रहेगा।

कहां कितना तापमान
भोपाल 40.1(+4) 19.8(+1)
इंदौर 40.3(+3) 19.5(0)
जबलपुर 39.0(+2) 19.1(0)
ग्वालियर 40.4(+5) 19.0(+1)
खरगौन 45शाजापुर 42
उज्जैन 41

और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च माह खत्म होने में अभी तीन दिन बाकी है। इसके बावजूद गर्मी के तेवर ने बता दिया है कि इस बार लोगों को गर्मी अधिक झेलना पड़ेगी। मार्च माह के अंत तक मध्यप्रदेश के कई इलाकों का तापमान 45 पार होने से भी यह चिंता है कि इस बार गर्मी के तेवर कुछ ज्यादा तीखे रहने वाले हैं।

सूखने लगे भोपाल के ताल

विश्व प्रसिद्ध भोपाल तालाब भी इन दिनों सूखने लगा है। यह पहली बार नहीं है जब भोपाल ताल इतनी तेजी से सूख रहा है। इससे पहले दो बार भोपाल तालाब आधे से अधिक सूख चुका है। यही स्थिति कलियासोत डैम, केरवा और कोलार डैम की भी हो गई है। यहां का पानी भी सूख गया है। इसका खामियाजा पंछियों को भी भुगतना पड़ रहा है। दूर दराज से आने वाले पंचियों को पानी की कमी के कारण परेशान होना पड़ रहा है।