23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP को MP में बड़ा झटका: प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा भाजपा में शामिल

BJP प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Oct 2018, 6:43 PM IST

neha bajja with rakesh singh

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा भाजपा में शामिल

भोपाल@आलोक पांड्या की रिपोर्ट...

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा रविवार को यानि 28 अक्टूबर 2018 को भाजपा में शामिल हो गई हैं। वहीं कई ओर जगह भी पदाधिकारियों का दल बदलने की सूचनाएं लगातार आ रही हैं।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा को प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई है। आम आदमी की नेहा बगा राष्ट्रीय समन्वयक और प्रदेश प्रवक्ता भी रही हैं।

इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा नेहा ने इसलिए सदस्यता ली है क्योंकि शिवराज के नेतृत्व में कई विकास के कार्य हुए हैं। वहीं नेहा बगा ने कहा कि मैं बीजेपी पार्टी जो भी काम देगी,उसका निर्वाहन करूंगी। नेहा बग्गा ने यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा के विकास के मुद्दों को लेकर सदस्यता ली है।

आप से अलग होते ही हुई हमलावर...
इस मौके पर नेहा बग्गा ने कहा आप के पास ना तो विजन था और ना ही मिशन, लेकिन बीजेपी के पास विजन और मिशन दोनों है। भाजपा ने हर वर्ग के लिए बहुत काम किए है फिर चाहे युवाओं को लेकर हो या फिर किसानों को लेकर या फिर महिलाओं को लेकर।

आज भी चाहे देश के प्रधानमंत्री हो या प्रदेश के मुख्यमंत्री देश और प्रदेश हित में लगातार कार्यरत है। चुनाव लड़े जाने पर नेहा ने कहा कि पार्टी जो भी काम देगी, वे उसका निर्वाहन पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ करेंगी।

वही राकेश सिंह ने कहा कि नेहा भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित है और इसलिए पार्टी में शामिल हुई है, उम्मीद है कि अब वे इन विकास कार्यों को बडे ही बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में पार्टी का साथ देंगी।

इधर, बीजेपी कार्यलय में फिर हुआ हंगामा...
चुनावों के लिए बीजेपी में अभी तक प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श जारी है। इस बीच रविवार को एक बार फिर बीजेपी प्रदेश कार्यलय में दावेदारों में शक्ति प्रदर्शन कर अपने समर्थकों के साथ जमकर हंगामा किया।

सुरखी और बड़ामलहरा विधानसभा से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टिकट की दावेदारी और प्रत्याशियों को हटाने को लेकर हंगामा किया।

वहीं भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक से पहले भुपेंद्र सिंह ने कहा कि मैं खुरई से टिकट मिला तो ही चुनाव लड़ूंगा। दूसरी जगह से नहीं। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा जारी रहा, यहां तक की दावेदारो की भीड़ ने cm को भी घेर लिया।

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामकृष्ण कुसमरिया, कृष्णमुरारी मोघे, विनेसहस्तर्बुद्धे, नरेंद्र तोमर के अलावा सत्यनारायण जटिया, प्रभात झा, नरोत्तम मिश्र, कैलाश विजयवर्गीय,थावरचंद गेहलोत,लालसिंह आर्य व कैलाश जोशी शामिल हुए।

दावेदारों का जमघट...
रविवार को टिकट वितरण से पहले बीजेपी कार्यलय में दावेदारों का जमघट लगा है।

यहां कई दावेदार मौजूदा विधायकों तक का विरोध करते दिखे। राजधानी से भगवानदास सबनानी सुबह कार्यलय पहुंचे और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार रविवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यलय में मेले जैसा नजारा देखने को मिला। जहां कांग्रेस कार्यलय में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं बीजेपी कार्यलय टिकट का अखाड़ा बन गया।

यहां छतरपुर जिले के बड़ामलहार और सुरखी विधानसभा से आए स्थानीय नेताओं ने जमकर हंगामा किया। बड़ामलहार से गुड्डी सिंह को टिकट देने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। वहीं, सुरखी विधानसभा से टिकट को लेकर भी काफी हंगामा हुआ।