
congress list for mp election-2018
भोपाल। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरु होने से एक दिन पहले यानि गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन को लेकर पैदा हुई टेंशन के बाद आज यानि शनिवार देर शाम को कांग्रेस ने अपनी 155 नामों वाली पहली सूची जारी कर दी है। जबकि इससे ठीक एक दिन पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी थी।
कांग्रेस के मामले में समाने आ रही सूचना के अनुसार गुरुवार को कांग्रेस में तो टिकट बंटवारे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि तकरार इतनी बढ़ी कि उन्हें शांत करने के लिए अन्य नेताओं को आगे आना पड़ा। इस घटनाक्रम से नाराज हुए राहुल ने समन्वय बनाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी।
इसके बाद ट्विटर पर दोनों नेताओं ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार करते हुए, एक साथ मिलकर भाजपा को हटाने की बात कही।वहीं कांग्रेस की पहली सूची में कुल 155 उम्मीदवारों के नाम ही सामने आए हैं। जबकि अशोकनगर की सीटों पर उम्मीदवारों का नाम सामने नहीं आने से सिंधिया और दिग्विजय की आपसी बहस को कारण माना जा रहा है।
कांग्रेस लिस्ट :भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा आदि क्षेत्रों की लिस्ट इस प्रकार है।
भोपाल की लिस्ट...List of Congress Candidates of Bhopal
1. भोपाल दक्षिण : पीसी शर्मा
2. बैरसिया (SC): जयश्री हरिकरण
3. भोपाल उत्तर : आरिफ अकील
सीहोर की लिस्ट....List of Congress Candidates of Sehore
1. आष्टा (SC): इं. गोपाल सिंह
2. इच्छावर : शैलेंद्र पटेल
3. सीहोर : सुरेंद्र सिंह ठाकुर
राजगढ़ की लिस्ट....List of Congress Candidates of Rajgarh
1. राजगढ़ : भूपसिंह तोमर
2. नरसिंहगढ़ : गिरिश सिंह भंडारी
3. खिलचीपुर : प्रियवृत सिंह
गुना की लिस्ट....List of Congress Candidates of Guna
1. चाचौरा : लक्ष्मण सिंह
2. राघौगढ़ : जयवर्धन सिंह
विदिशा की लिस्ट...List of Congress Candidates of Vidisha
1. विदिशा : शशांक भार्गव
2. सिरोंज : अशोक त्यागी
3. बसोदा : निशांक जैन
4. कुरवई (SC):सुभाष बोहट
5- शमशाबाद : ज्योतसना यादव
रायसेन की लिस्ट...List of Congress Candidates of Raisen
1. उदयपुरा: देवेंद्र पटेल
2. भोजपुर : सुरेश पचौरी
3. सिलवानी : देवेंद्र पटेल
4. सांची : डॉ. प्रभुराम चौधरी
इससे पहले शुक्रवार को दोपहर के समय भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें जहां कुछ मंत्रियों तक के नाम नदारद हैं वहीं कुछ जगहों पर नए प्रत्याशियों को भी मौका दिया गया है। जिसके चलते भाजपा में भी नाराजगी फेल गई है! वहीं इसी के चलते जिन्हें टिकट अब तक नहीं मिला है या जिनका इस बार की सूची में नाम कट गया है शनिवार को ऐसे कई नेता पार्टी मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जबकि कई जगह समर्थन में नारेबाजी भी की गई।
congress/BJP कार्यालयों की बढ़ाई सुरक्षा...
वहीं शुक्रवार शाम को भाजपा की टिकट की पहली सूची सामने आने के बाद असंतुष्ट दावेदारों के प्रदेश कार्यालयों में तोडफ़ोड़ करने की आशंका बढ़ गई। इसके चलते भाजपा सहित कांग्रेस कार्यालय में भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
वहीं कांग्रेस दफ्तर पर भी सूची जारी होने के तत्काल बाद नासिर इस्लाम और अन्य नेताओं के सर्मथकों ने प्रदर्शन किया था। जबकि 2013 में भाजपा के टिकटों की घोषणा होते ही भोपाल मध्य से दावेदारी कर रहे धु्रवनारायण सिंह के समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के शीशे तोड़ दिए थे।
Published on:
04 Nov 2018 01:00 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
