3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 मिनट में बनने वाली ‘मैगी’ हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े रेट

कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़े हुए दाम लागू ....

less than 1 minute read
Google source verification
photo1647330052.jpeg

Maggie

भोपाल। महंगाई की मार अब मैगी पर भी पड़ने लगी है। बता दें कि नेस्ले इंडिया ने मैगी के छोटे पैक की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मैगी मसाला नूडल्स (Maggi Masala noodles) का 70 ग्राम वाला पैकेट अब 12 की जगह 14 रुपये का मिलेगा। मैगी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा हो गया है. वहीं, मैगी का 140 ग्राम वाले पैकेट की कीमत में 3 रुपये का इजाफा हुआ है और 560 ग्राम वाले पैकेट की कीमत में करीब 9.4 फीसदी का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत 96 रुपये से बढ़कर 105 रुपये हो गई है। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।

जानें क्यों महंगी हुई मैगी

कंपनी के मुताबिक, लागत बढ़ने की वजह से दामों में इजाफा करने का फैसला लिया गया। वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन और रशिया के के बीच हो रही जंग की वजह से गेहूं के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दाम 9 साल के उच्चतम स्तर पर हैं. मक्का 8 महीने के उच्चतम स्तर पर हैं. ऐसे में कंपनियों की लागत बढ़ गई है. इसीलिए दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

मिल्क पाउडर भी हुआ मंहगा

बता दें कि नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए की जगह अब 78 रुपए देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं। वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाने होंगे।