6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड हादसे में बहे भोपाल के सतीश व सत्यम की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच

उत्तराखंड के केदारनाथ में 3 साल पहले आई बाढ़ और भूस्खलन के दौरान लापता हुए भोपाल के सतीश वर्मा और सत्यम श्रीवास्तव की मौत की अब मजिस्ट्रियल जांच होगी।

2 min read
Google source verification

image

Nitesh Tiwari

Sep 25, 2016

bhopal latest news,magisterial enquiry,satish sriv

bhopal latest news,magisterial enquiry,satish srivastava satyam srivastava, death mystery,uttrakhand,latest crime news bhopal

भोपाल। उत्तराखंड के केदारनाथ में 3 साल पहले आई बाढ़ और भूस्खलन के दौरान लापता हुए भोपाल के सतीश वर्मा और सत्यम श्रीवास्तव की मौत की अब मजिस्ट्रियल जांच होगी। जांच इस बिंदु पर केंद्रित होगी कि क्या उनकी मौत हुए है? अगर नहीं हुई है तो पिछले तीन सालों से वे कहां गायब हैं? वर्मा के परिजनों की आपत्ति के बाद कलेक्टर ने इसके लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच अधिकारी एडीएम दिशा नागवंशी हैं।


फ़्लैश बैक
-भोपाल उपभोक्ता फोरम के ऑफिस सुप्रिटेंडेंट सतीश वर्मा और सहकर्मी लिपिक पराग श्रीवास्तव मई 2013 में परिवार के साथ उत्तराखंड गए थे।
-लौटकर आए पराग ने बताया कि उनका 12 साल का बेटा सत्यम और सतीश वर्मा रुद्रप्रयाग में पानी में बह गए।
- जबकि सतीश वर्मा की छोटी बहन रजनी मेहता और बुजुर्ग मां शकुंतला वर्मा ने तीन महीने पहले मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की प्रक्रिया पर ऐतराज जताया ।
-और कहा था कि ऐसा नहीं हो सकता, दोनों बच्चों की अपहरण हुई ।
-रजनी ने पराग श्रीवास्तव और अपने भाई शिवकुमार वर्मा पर सतीश वर्मा की संपत्ति हड़पने उन्हें मृत बताकर षणयंत्र रचने का आरोप ।
-रजनी का कहना है कि पराग का बेटा सत्यम भी जीवित है और रुड़की में आसु नर्सिंग होम चलाने वाले अपने बुआ-फूफा के पास रहता ।

ये है रजनी का आरोप

-पराग श्रीवास्तव के मुताबिक 16 मई 2013 को रुद्रप्रयाग में सतीश और सत्यम बाढ़ में बहे थे।
-अगर ऐसा है तो 18 मई को सतीश के मोबाइल नंबर की कॉल शिवकुमार वर्मा के फोन पर कैसे और किसने डायवर्ट की, ये जांच का विषय है?
-यही नहीं सतीश का मोबाइल नंबर 3 तीन दिन तक इस्तेमाल किसने किया।
-उत्तराखंड में ही 5 से 19 जुलाई 2013 के बीच सतीश वर्मा के एटीएम कार्ड से 5 बार में 45 हजार रुपए निकाले गए। ये रुपये किसने निकाले? -जब सतीश वर्मा पानी में बह गए तो दो महीने बाद उनका एटीएम कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति के पास कैसे पहुंचा और उसका पासवर्ड किसे पता था?
-सतीश वर्मा की मां शकुंतला वर्मा (91) के मुताबिक वे 3 मई को पराग श्रीवास्तव के साथ ग्वालियर जाने की बात कह कर गए थे। फिर बीच से उत्तराखंड कैसे पहुंच गए।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग