
Maha Shivratri 2022
भोपाल। आज महाशिवरात्रि (happy maha shivratri) का त्योहार है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। कहते हैं कि भोले शंकर तो भाव के भूखे हैं। वो अपने भक्तों के भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की उपासना के लिए यह सर्वोच्च दिन है। इस दिन लोगों को कुछ विशेष नियम और सावधानियों का भी पालन करना होगा। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के व्रत में कौन से कार्य करने से बचना चाहिए....
Happy Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों को इन मैसेज, कोट्स और स्टेटस के जरिए दें बधाई
महाशिवरात्रि पर इन चीजों से भी रहे दूर...
— महाशिवरात्रि के दिन मास या मदिरा नहीं लेना या खाना चाहिए।
— महाशिवरात्रि के दिन देर तक सोना नहीं चाहिए।
— किसी भी पशु को न तो सताना चाहिए और न हीं मारना चाहिए नहीं तो आपके सभी पुण्य फल नष्ट हो जाएंगे।
— इस दिन भूलकर भी घर में कलह नहीं करना चाहिए और न हीं किसी को अपशब्द बोलने चाहिए। वरना आपको भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त नहीं होगा।
— शिवलिंग पर ना तो चंपा और केतली का फूल चढ़ाया जाता है और ना ही हल्दी से अभिषेक किया जाता है। शिवजी ने इन फूलों को शापित किया था, इसलिए इन फूलों का भोलेनाथ की पूजा में इस्तेमाल वर्जित है।
— अगर आप शिवजी को प्रसन्ना करना चाहते हैं तो इस दिन काले कपड़े नहीं पहने।
— कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिवजी को चढ़ाया हुआ प्रसाद नहीं खाना चाहिए।
Published on:
01 Mar 2022 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
