
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने खुद की तुलना 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मल्लिकार्जुन से की है। उन्होंने सभा में कहा कि मैं हिंदू हूं मेरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे, 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं। मेरे पिता ने मेरा ऐसा नाम रखा है। इस बयान के बाद मध्यप्रदेश भाजपा ने खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि खड़गे का बयान, हिंदू आस्था का अपमान है।
मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि पहले भगवान राम का विरोध, अब भगवान शिव का मजाक। मंच से खरगे का बयान, हिंदू आस्था का अपमान। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के लिए अपशब्द बोलने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ करके अपना पद बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक सभा में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं हिंदू हूं, इसलिए सेक्युलर नहीं हो सकता, यह गलत है। मैं हिंदू हूं और मेरे बाप ने मेरा ऐसा नाम रखा कि मैं खुद शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मल्लिकार्जुन हूं।'
आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को बांटने का काम करती है। हम सबको मिलकर संविधान बचाने, वक्फ बोर्ड बचाने, जाति जनगणना कराने और आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 50% से ज्यादा करने के लिए मिलकर लड़ना होगा। जब तक हमारे पास पॉलिटिकल पावर नहीं होगी, तब तक हम इनमें से कोई काम नहीं कर सकते हैं।
Updated on:
02 Dec 2024 03:32 pm
Published on:
02 Dec 2024 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
