शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि महिला और पुरुष स्कूटी से बोट क्लब पहुंचे, जहां किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने तालाब में कूदकर जान दे दी। दोनों की चप्पलें बाहर पड़ी मिली है। उनकी गाड़ी भी वहीं पर पार्क थी। स्कूटी के नंबर की जांच करने पर पता चला है कि मृतक बाग सेवनिया इलाके के रहने वाले थे। मृतिका का नाम प्रिया साहू बताया जा रहा है, जबकि मृतक पुरुष के नाम की पुष्टि नहीं है। हालांकि दोनों ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी पुष्जाटि अबतक नहीं हो सकी है। मृतकों के परिजन से पूछताछ के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है।