MP News- मध्य प्रदेश के उमरिया में बच्चे का शिकार करने वाली बाघिन को वन विहार में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां बाघिन के मानवीय दखल के संदर्भ में स्टडी की जाएगी।
MP News- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बच्चे का शिकार कर आमदखोर बनी बाघिन भोपाल के वन विहार में रखी गई है। विशेषज्ञ उसके फूड चेन का पता लगा रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बाघ-बाघिन इंसान या मवेशियों पर हमला नहीं करते। विशेषज्ञों की चिंता है कि पहले रायसेन में एक बाघ आदमखोर हो गया था। फूड चेन का पता लगाने से राजधानी भोपाल के आसपास के बाघों की भी निगरानी होगी।
वन विहार (van vihar) संचालक विजय कुमार के अनुसार, बांधवगढ़ से लाई गई बाघिन आदमखोर है। उसकी सेहत ठीक है। वह वन्यप्राणियों की बजाय मवेशियों का शिकार कर रही थी। इसलिए आबादी के आसपास इसकी एक्टिविटी ज्यादा थी। इसकी जांच होगी।
दरअसल, कुछ महीने पहले उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) के अंतर्गत आने वाले रिहायशी इलाकों में बाघिन का मूवमेंट बढ़ गया था। बाघिन ने एक महिला और उसके बच्चे पर हमला कर दिया था। इस जानलेवा हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में गुस्सा फैल गया और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने बाघिन को पकड़कर बाड़े में शिफ्ट कर दिया।