22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना आज, 3 फरवरी से जनता के लिए खुलेगा मंदिर

मानसरोवर धाम में आज 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना हो रही है, ये मंदिर 3 फरवरी से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा. यहां शुक्रवार को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
mandir.jpg

भोपाल. राजधानी भोपाल के मानसरोवर धाम में आज 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना हो रही है, ये मंदिर 3 फरवरी से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा, यहां आप एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के साथ ही प्रकृति का आनंद भी ले सकते हैं, यह मंदिर काफी अद्भुत बनाया गया है, जहां शुक्रवार को भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

शहर के मानसरोवर धाम परिसर में इन दिनों शिवलोक की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां बनारस से आए आचार्यों द्वारा विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है। इसी के तहत गुरुवार को हजारी महादेव, बारह ज्योर्तिङ्क्षलग सहित अन्य प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।

प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का समापन
शुक्रवार को भंडारे के साथ होगा। इसके बाद यह धाम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह समर्पित हो जाएगा। धाम में महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है। परिसर में स्थापित रूद्र महायज्ञ परिसर में जाप, अनुष्ठान के साथ आहुतियां दी जा रही हैं। इसी के साथ यहां चल रही रामकथा में बुधवार को डा. स्वामी रामकमल दास वेदांती महाराज ने कहा भगवान राम का जीवन कलयुग में संजीवनी बूटी की तरह है। प्रभु राम के बाल्य चरित्र से ही प्रेरणा मिलती है जीवन जीने की और कैसे अपने जीवन को संजोए और संवारें। महाराज ने कहा कि रामचरितमानस में वर्णित पुष्प वाटिका की व्याख्या करते हुए कहा कि पुष्प वाटिका अनेक प्रसंगों को समेटे हुए मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है। यह जीवन भी एक पुष्प वाटिका है जहां आत्मा-परमात्मा के मिलन के कई प्रयत्न किए जाते हैं। आयोजक संजय कश्यप ने बताया कि अनुष्ठान का समापन 3 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ सम्पन्न होगा इस मौके पर पूर्ण आहुति के साथ भण्डारा भी होगा।

यह भी पढ़ेः 1 रुपए किराए पर आज से मिलेगी ई-बाइक, सिंगल रिचार्ज में चलेगी 35 किमी