
1 रुपए किराए पर आज से मिलेगी ई-बाइक, सिंगल रिचार्ज में चलेगी 35 किमी
भोपाल. बाइक के शौकीन लोगों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला है, क्योंकि आज से राजधानी भोपाल में ई-बाइक की शुरुआत हो रही है, अच्छी बात यह है कि यह महज 1 रुपए प्रति मिनट के किराए पर मिलेगी। ऐसे में आप इसे कहीं भी लेकर जा सकते हैं। इसकी शुरुआत आज सीएम शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं।
ई-बाइक के लिए 6 डॉकिंग स्टेशन
स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ई-बाइक परियोजना का लोकार्पण गुरुवार सुबह होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्मार्ट सिटी उद्यान से परियोजना अंतर्गत प्रथम चरण में 75 ई-बाइक्स को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित करेंगे। इसके लिए 6 डॉकिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यह डॉकिंग स्टेशन टीटी नगर स्टेडियम, आइएसबीटी, एमपी नगर जोन-1, प्लेटिनम प्लाजा (अटलपथ), वन-विहार व बोट क्लब पर बने हैं। जरूरत व नागरिकों की मांग के अनुसार ई-बाइक और डॉकिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
ई-बाईक रैली भी स्मार्ट पार्क से आयोजित
गुरुवार को लोकार्पण के साथ ही ई-बाईक रैली भी स्मार्ट पार्क से आयोजित की गई है। जो डिपो चौराहा, पीएंडटी चौराहा, संजय कॉम्पलेक्स, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम पहुंचेगी। भोपाल स्मार्ट सिटी की ई-बाइक की अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। यह फुल चार्ज बैटरी में 35 किलोमीटर तक दौड़ेगी। यह ङ्क्षसगल सिटिंग केपेसिटी की होगी।
प्ले स्टोर से चार्टेड बाइक ऐप डाउनलोड करना होगा
ई-बाइक को किराए पर लेने के लिए मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से चार्टेड बाइक ऐप डाउनलोड करना होगा। इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद सुरक्षा निधि न्यूनतम 100 रुपए रखना होगी। ऐप के माध्यम से क्यूआर कोड स्केन कर ई-बाइक को किराए पर लिया जा सकता है। प्रथम 15 मिनट के लिए ई-बाइक का किराया 20 रुपए होगा, जबकि इसके बाद प्रति मिनट एक रुपए की दर से चार्ज लगेगा। मांग के अनुसार ई-बाइक और डॉङ्क्षकग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
Updated on:
2 Feb 2023, 8:41 AM IST
Published on:
2 Feb 2023, 8:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.