3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज, सिंधिया की मंच पर कुर्सी नहीं, बीजेपी की मीटिंग में नीचे की कतार में बैठेंगे बड़े नेता

PM MODI Shivraj Scindia in BJP meeting बड़े नेता मंच पर नहीं बल्कि नीचे लगी कु​र्सियों पर बैठेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Feb 2025, 3:13 PM IST

Many big leaders including Shivraj Scindia will sit below in BJP meeting

Many big leaders including Shivraj Scindia will sit below in BJP meeting

एमपी के लिए आज विशेष दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश का दो दिवसीय दौरा रविवार से शुरु हुआ है। वे छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने पहुंचे हैं। यहां जनसभा भी होगी जिसके बाद पीएम राजधानी भोपाल आएंगे। यहां वे एमपी के सांसदों, विधायकों की मीटिंग लेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता भी शामिल होंगे। करीब दो घंटे चलनेवाली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र खटीक आदि भी उपस्थित रहेंगे। खास बात यह है कि ये सभी बड़े नेता मंच पर नहीं बल्कि नीचे लगी कु​र्सियों पर बैठेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी का एमपी दौरा शुरु हो चुका है। वे कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने बागेश्वर धाम पहुंचे। बागेश्वर धाम में पीएम नरेंद्र मोदी ने बालाजी धाम मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। कैंसर अस्पताल के शुभारंभ और जनसभा के बाद पीएम भोपाल के लिए रवाना होंगे।

राजधानी में पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी के सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों से वन–टु–वन चर्चा करेंगे। यह मीटिंग कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी जहां मंच पर केवल पांच कुर्सियां लगाई गई हैं। मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बैठेंगे।

यह भी पढ़ें: एमपी में सड़क पर आई कांग्रेस की वर्चस्व की लड़ाई, जीतू पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोला

अन्य सभी बड़े नेता, सांसदों, विधायकों के साथ नीचे की कतार में बैठेंगे। एमपी के सभी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, डीडी उईके, सावित्री ठाकुर, एल मुरुगन, जॉर्ज कुरियन मंच के नीचे पीएम के ठीक सामने बैठेंगे। मोहन यादव कैबिनेट के मंत्री भी यहीं राउंड टेबल पर बैठेंगे।

सभागार में मंच के सामने दो कतारों में 40 कुर्सियां और 32 टेबल लगाए गए हैं। हर राउंड टेबल पर 5—5 कुर्सियां लगी हैं। कतार में आगे केंद्रीय मंत्री बैठेंगे। इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एमपी बीजेपी के सभी प्रदेश महामंत्री बैठेंगे।

इस बैठक में प्रदेश के बीजेपी के 163 विधायक, लोकसभा और राज्यसभा के 37 सांसद और प्रदेश के 8 वरिष्ठ बीजेपी नेता ही शामिल हो सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे। मीटिंग के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही सांसदों, विधायकों का डिनर भी होगा। यहां से पीएम राजभवन पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार को सुबह 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे।