अलर्ट: भारी बारिश से टूट गया संपर्क, डूबने की कगार पर हैं ये जिले
मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में नरसिंहगढ में 230 और रायसेन मेें 210 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार हो रही इस बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालत बन गए हैं।
भोपाल/रायसेन/विदिशा. मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में नरसिंहगढ में 230 और रायसेन मेें 210 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार हो रही इस बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालत बन गए हैं।
अंचल पानी-पानी
-नेशनल हाईवे-86 और स्टेट हाईवे-19 पर वाहन फंसे
-अशोकनगर मार्ग पर बेतवा का पानी पुल से 5 फीट ऊपर
अशोकनगर : सांदोह में तालाब दरकने से 150 बीघा में फसल बह गई
गुना: 24 घंटे में 100 मिमी बारिश, जो एक सीजन में एक ही दिन में सर्वाधिक है।
- 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया।
राजगढ़ : जमुनापुर नदी का पडल्या माता गांव के पास नदी का पानी पुल पर आया
-एनएच-3 से निकलने वाली दूधी नदी का पानी पुल पर आया, यातायात बंद।
सीहोर : जिले में अब तक 443.7 मिमी बारिश ब
रायसेन : बेतवा, रीछन, कचनारिया, कौड़ी, कऊला बीना नदी के पुल पर 5 से 11 फीट पानी बह रहा था।
-शहर में निचले इलाके जलमग्न। लोग रतजगा करते रहे।
-दरगाह शरीफ रीछन नदी के रपटे पर 5 फीट पानी भरा। दोनों ओर 3 किमी लबंा जाम लग गया।
मालवा-निमाड़ बेहाल...
इंदौर-आगर में 20 घंटे से बारिश जारी। इंदौर-कोटा राजमार्ग करीब 2 घंटे तक बंद रहा।
उज्जैन के नागदा में बारिश, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बाधित। कई ट्रेन रद्द।
रतलाम: जावरा में मकान की दीवार ढही, एक की मौत। रतलाम रेलखंड में कई जगह पटरियां डूबी।
नीमच: मनासा में रपटे पर बहने से युवक की मौत।
राजगढ़ समेत 11 जिलों में अलर्ट
रायसेन, गुना, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर और देवास,राजगढ़, मंदसौर, आगर और नीमच जिले भारी बारिश अलर्ट जारी किया है।
जल्द मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में कुछ सुधार हो सकता है। सिस्टम में मध्य प्रदेश से खिसक कर राजस्थान की ओर चला गया है।