
पहली नजर में दिल में उतर गईं थीं राजकुमारी प्रियदर्शिनी राजे, फिर 26 साल पहले ऐसे हुई शादी...
भोपाल। गुना-शिवपुरी के पूर्व सांसद व सिंधिया राजघराने Scindia the Royal family of india के ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी बड़ोदरा रियासत की राजकुमारी प्रियदर्शिनी राजे के साथ 12 दिसंबर 1994 को हुई थी।
सिंधिया रियासत के राजकुमार ज्योतिरादित्य सिंधिया व बड़ोदरा रियासत की राजकुमारी प्रियदर्शिनी राजे की आज यानि 12 दिसंबर को 25वीं मैरिज एनीवर्सरी है, यानि शादी को 26 साल हो चुके हैं।
गुना के पूर्व सांसद और ग्वालियर के पूर्व राजघराने से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिरादित्य का जन्म 1 जनवरी 1971 को हुआ था। ज्योतिरादित्य सिंधिया की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर आज पत्रिका भोपाल इस शाही शादी और उसके बाद के सिंधिया घराने से जुड़े कुछ खास पहलुओं से रू-ब-रू करा रहा है।
इससे पहले वर्ष 2018 में सिंधिया ने अपने फेसबुक वॉल पर पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, "मेरी जीवनसंगिनी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के साथ 24वीं वैवाहिक वर्षगांठ।"
सिंधिया : कुछ खास...
1. ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी को मुम्बई के समुद्रमहल में हुआ था। ज्योतिरादित्य की बहन चित्रांगदा है, जो उनसे तीन साल बड़ी हैं।
2. 19 की उम्र में वे पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने हावर्डज यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की डिग्री ली।
3. दिसंबर 1991 में पढ़ाई के दौरान पेरेंट्स के पास वक्त बिताने वे मुंबई आए थे।
4. ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी बडौदा के गायकवाड़ घराने की राजकुमारी प्रियदर्शनी राजे से 12 दिसंबर 1994 को हुई।
5. प्रियदर्शनी राजे के पिता कुंवर संग्राम सिंह के तीसरे बेटे थे, जबकि उनकी मां नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।
6. ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी राजे भी बेहद खास है और उन्हें विश्व की टॉप-50 ब्यूटीफुल वुमंस में शामिल किया गया है।
सबसे खूबसूरत रॉयल लेडी प्रियदर्शिनी...
अंग्रेजी की एक इंटरनेशनल वूमेन मैग्जीन फेमिना ने साल 2012 में प्रियदर्शिनी को भारत की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। प्रियदर्शिनी भी राजनीति में बहुत ज्यादा एक्टिव हैं। वो अपने पति के साथ बराबर उनके इवेंट्स में जाती हैं और साथ ही साथ संसद में भी उनका आना जाना रहा है।
प्रियदर्शिनी देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शामिल हुईं थीं। फेमिना ने उन्हें 2012 में देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया था। 2008 में प्रियदर्शिनी को बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी शामिल किया गया।
सिंधिया राजघराने की महारानी और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का जन्म दिन 9 मार्च को आता है।
1991 में पहली बार देखा था-
अब बात करते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी और ग्वालियर की महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियदर्शिनी की मां आषाराजे गायकवाड़ नेपाल की राजकुमारी थीं। प्रियदर्शिनी के पिता संग्रामसिंह गायकवाड़ बड़ौदा के राजघराने के हैं।
जहां तक ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी की शादी की बात है तो एक जलसे में 1991 में पहली बार ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शिनी को देखा था। उस समय ही वो उन्हें दिल दे बैठे थे। प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य की शादी 1994 में हुई थी और जब ग्वालियर की महारानी सिर्फ 20 साल की थीं तभी उनके बेटे महानआर्यमन का जन्म हुआ था।
पहली ही नजर में भा गईं थी प्रियदर्शिनी राजे : Marriage Story of jyotiraditya and priyadarshini raje ...
ज्योतिरादित्य सिंधिया को बडोदरा की गायकवाड़ रियासत की राजकुमारी पहली नजर में ही भा गई थीं। जब सिंधिया 1993 में अमेरिका की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में स्टडी करके वापस भारत आए तो उनकी शादी की चर्चा होने लगी।
इसी दौरान उनका रिश्ता बड़ोदरा के गायकवाड़ खानदान की प्रिसेंज प्रियदर्शिनी के साथ तय हुआ। इससे पहले सिंधिया एक फैमिली फंक्शन में पहले भी प्रियदर्शिनी से मिल चुके थे, लेकिन इसके पहले ही उनकी मां माधवीराजे सिंधिया ने उन्हें ग्वालियर रियासत की बहू बनाने का निर्णय ले लिया था।
वहीं एक फैमिली फंक्शन में माधवीराजे की मुलाकात भी प्रियदर्शिनी से हुई थी। उस समय प्रियदर्शिनी की उम्र 13 साल थी। तब माधवीराजे ने कहा कि यह लड़की बहुत सुंदर है।
इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ोदरा रियासत की राजकुमारी पहली ही नजर में भा गई थीं। वहीं मुलाकात के ठीक तीन साल बाद 12 दिसंबर 1994 में दोनों एक दूसरे के हो गए थे। आज दोनों की शादी को 26 साल हो गए हैं।
पूरे हफ्ते मना था जश्न...
12 दिसंबर 1994 को ज्योतिरादित्य सिंधिया की बारात बड़ोदरा गई थी। शाही अंदाज में बारात से लेकर शादी का जश्न पूरे एक हफ्ते तक चला और महाराष्ट्रीयन रिवाजों के मुताबिक रस्में हुईं। प्रियदर्शिनी को ब्याहने के लिए ज्योतिरादित्य की भव्य बारात निकाली गई।
ग्वालियर में हुआ था रिसेप्शन...
बड़ोदरा के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रियदर्शिनी राजे की शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली और फिर ग्वालियर में हुआ। राजपरिवार के वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए उस समय के राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा, प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहराव व सोनिया गांधी सहित कई बड़ी हस्तियां ग्वालियर आईं। बाद में जब बारात दुल्हन के रूप में प्रियदर्शिनी राजे को लेकर ग्वालियर आई तो यहां एक शानदार स्वागत हुआ और पूरे तीन दिन तक जयविलास पैलेस में नागरिकों के लिए भोज का आयोजन किया गया था।
प्रियदर्शिनी राजे: जानें, कैसी है उनकी लाइफ…
– प्रियदर्शिनी का ज्यादातर समय ग्वालियर के महल में गुजरता है।
– वे महल की पूरी देखरेख करती हैं।
– राजवंश का पूरा मैनेजमेंट उन्हीं के हाथ में है। माधवराव सिंधिया की 2001 में हुई मौत के बाद उन्होंने परिवार का जिम्मा संभाला और ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजनीति करने के लिए समय दिया।
– एक इंटरव्यू में प्रियदर्शिनी ने कहा था कि महल की देखरेख करना फुल टाइम जॉब है। इसकी देखभाल के लिए काफी समय लगता है।
– प्रियदर्शिनी चुनाव के दौरान पति के लिए क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी करती हैं।
– ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी के दो बच्चे हैं। एक बेटा महानआर्यमान और एक बेटी अनन्या है। दोनों ही दून स्कूल में पढ़ें हैं।
– प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और ज्योतिरादित्य की पहली मुलाकात उनके परिवार ने 1991 में करवाई थी।
– कहा जाता है कि पहली मुलाकात में ही ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शिनी से शादी करने का फैसला कर लिया था।
– दोनों की शादी 1994 में हुई थी।
प्रियदर्शिनी राजे : बड़ोदरा की राजकुमारी...
बड़ोदरा की राजकुमारी रहीं प्रियदर्शिनी राजे जो कि अब ग्वालियर की महारानी हैं, उन्हें अंग्रेजी की एक अंतरराष्ट्रीय महिला मैग्जीन ने देश की 50 सुंदर महिलाओं में शामिल किया था।
सोफिया कॉलेज की ग्रेजुएट प्रियदर्शिनी राजे जब दिल्ली में होती हैं तो वे एक राजनेता यानि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी होती हैं, जबकि ग्वालियर आते ही वे रॉयल परिवार की महारानी बन ये जिम्मेदारी निभाती हैं।
सादगी की 'महारानी'
ग्वालियर के लोग जब भी महारानी प्रियदर्शिनी राजे से मिलते हैं तो उन्हें यह अहसास बिल्कुल नहीं होता कि वे किसी रॉयल परिवार के साथ हैं। उनके पति ज्योतिरादित्य सिंधिया जब भी शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने जाते हैं, तो प्रियदर्शिनी राजे ग्रामीण परिवेश में ऐसे घुलमिल जाती हैं, जैसे वे यहीं पली-बढ़ी हैं।
सिंधिया का परिवार: scindia royal the family of india ...
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलेक्शन रिजल्ट को छोड़ दिया जाए तो वो और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया बहुत ज्यादा फेमस हैं। इसी के साथ, उनकी बुआ यानी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को भी बहुत लोग जानते हैं। ये तो हैं सिंधिया परिवार के वो लोग जिनकी लोगों के बीच पकड़ है, लेकिन क्यों न आज हम शाही सिंधिया परिवार के उन लोगों की बात करें जिन्हें ज्यादा लोग जानते नहीं है, लेकिन जानने की चाहत जरूर रखते हैं...
हम बात कर रहे हैं महानआर्यमन सिंधिया और अनन्या सिंधिया की। ये दोनों प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बच्चे हैं और ग्वालियर के राजघराने के वारिस हैं।
महानआर्यमन सिंधिया शाही घराने की चौथी पीढ़ी जो राजनीति में आने को तैयार-
महानआर्यमन सिंधिया अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से हाल ही में पढ़कर आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके ग्रैजुएशन की तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह ही दून स्कूल से की है। इसी के साथ, वो सिंधिया परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सियासत में कदम रखने को तैयार हैं।
महानआर्यमन सिंधिया अपने पिता को बाबा और मां को अम्मा महारानी कहते हैं। महानआर्यमन ने इलेक्शन के दौरान अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसे लेकर काफी सियासत गर्मा गई थी। इसके अलावा वे अभी भी पिता से जुड़ी कुछ बातों को लेकर पोस्ट करने से चर्चा में रहते हैं।
वो अपनी मां और पापा के साथ कई सार्वजनिक मंचो पर नजर आते हैं। यही नहीं वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर चुके हैं। वो अपनी मां के साथ संसद के गलियारों में घूमते भी नजर भी आ चुके हैं।
महानआर्यमन अपनी छवी को लेकर काफी सक्रीय हैं और उनकी तस्वीरें कभी आम चाट वाले के पास चाट खाते हुए तो कभी मंदिर में पूजा करते हुए दिख जाते हैं। ग्वालियर आने पर वो लोगों के बीच अपना वक्त बिताते हैं।
पिता की लाडली: अनन्या राजे सिंधिया-मां की तरह ही हैं खूबसूरत और शालीन:-
सिंधिया परिवार की एक और राजकुमारी अब चर्चा में है। ये हैं अनन्या राजे सिंधिया। शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली अनन्या फिलहाल दिल्ली ब्रिटिश स्कूल में पढ़़ीं हैं। उन्हें पिछले साल पैरिस के le Bal इवेंट में बुलाया गया था।
ये इवेंट पिछले 25 सालों से दुनिया भर के बहुचर्चित युवाओं के लिए रखा जाता है जहां लोग फैशन डिजाइनर द्वारा खास इस मौके के लिए डिजाइन किए कपड़े पहन कर आते हैं। ये इवेंट फैशन डिजाइनर Ophélie Renouard ने शुरू किया था।
अनन्या सभी डेब्यूटांट में से एकलौती थीं जिन्होंने अपने फैशन डिजाइनर को 'जी' करके संबोधित किया था। इस इवेंट में अनन्या के डांस पार्टनर उनके भाई महानआर्यमन सिंधिया ही थे। अनन्या इस इवेंट में बेहद शालीन और सुंदर लग रही थीं।
Updated on:
13 Dec 2019 01:23 pm
Published on:
12 Dec 2019 10:00 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
