13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूप की तपिश ने किया परेशान, अगर आज ऐसा हुआ तो टूटेगा पांच साल का रिकॉर्ड

मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने लोगों का पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से शहरवासी तीखी धूप और उमस से परेशान है...

2 min read
Google source verification
Mausam Ki Jankari, Weather Forecast, Weather Forecast News, Weather Forecast in Bhopal, Weather News Bhopal, Bhopal Waether

Mausam Ki Jankari, Weather Forecast, Weather Forecast News, Weather Forecast in Bhopal, Weather News Bhopal, Bhopal Waether

भोपाल। मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने लोगों का पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से शहरवासी तीखी धूप और उमस से परेशान है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप के बाद रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। शनिवार को भी सुबह ७ बजे से ही शहरवासियों को तेज धूप का सामना करना पड़ा।

तो टूट जाएगा रिकॉर्ड

शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यदि तापमान ३६ डिग्री तक पहुंचता है, तो यह पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ देगा। इसके पहले वर्ष 2015 में १२ सितंबर को शहर का अधिकतम तापमान ३५.७ डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था।

सुबह भी पसीना-पसीना

शुक्रवार को दिनभर तेज गर्मी और देर रात तक उमस से परेशान हुए शहरवासियों को शनिवार की सुबह भी पसीना-पसीना कर गई। पैदल राहगीर ही नहीं बल्कि वाहन चालक भी अपने गंतव्य स्थल पर जाते समय यदि कहीं रुके तो छांव तलाश करते नजर आए। इस बार हुई कम बारिश के कारण गर्मी बढऩे पर चर्चा करते दिखे।

बदली हवा ने बढ़ाई तपिश

मौसम विभाग के मुताबिक हवा की दिशा बदलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस समय हवा पश्चिमी न होकर उत्तर-पश्चिमी है। अंचल में अभी एक-दो दिन में और बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग के अनुसार नमी में भी कमी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को सुबह के समय आद्र्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। यह सामान्य के बराबर थी, जबकि शाम के समय आर्द्रता मात्र 38 प्रतिशत रही। वहीं, अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। उनका कहना है कि हवाओं का रुख बदलते ही मौसम में नमी कम हो गई है, जिससे पूर्वी हिस्सों में बारिश हो सकती है। रीवा, शहडोल संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।